काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए काशी तमिल संगमम 5.0 आयोजित होने जा रहा है। इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा।

काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

नई दिल्ली : काशी और तमिलनाडु के सदियों पुराने सांस्कृतिक, साहित्यिक, आध्यात्मिक और शैक्षणिक संबंधों को नई पीढ़ी से जोड़ने के लिए काशी तमिल संगमम 5.0 आयोजित होने जा रहा है। इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी का अवसर मिलेगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय ने इससे संबद्ध कॉलेजों और आईआईटी बीएचयू के विद्यार्थियों से इस आयोजन से जुड़ने और स्वयंसेवक के रूप में योगदान देने की अपील की है। 

काशी तमिल संगमम 5.0 का उद्देश्य काशी व तमिलनाडु की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है

काशी तमिल संगमम 5.0 का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु की साझा सांस्कृतिक विरासत को सामने लाना और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूत करना है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अनुसार इस आयोजन के तहत मुख्य कार्यक्रमों से पहले कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विभिन्न प्रतियोगिताएं, शैक्षणिक और साहित्यिक कार्यक्रम शामिल होंगे। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने, दूसरे विद्यार्थियों और सांस्कृतिक समूहों के साथ संवाद करने और इस आयोजन का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक और भक्ति कार्यक्रमों के तहत काशी और तमिलनाडु की आध्यात्मिक परंपराओं को जोड़ने वाली संध्या भजन प्रस्तुतियां आयोजित करने की योजना है। इसके लिए विश्वनाथ मंदिर या परिसर में किसी उपयुक्त स्थान का चयन किया जा सकता है। 

नुक्कड़ नाटकों के जरिए दोनों क्षेत्रों की साझा संस्कृति, विरासत व सामाजिक विषयों को दर्शाया जाएगा

इसके अलावा नुक्कड़ नाटकों के जरिए दोनों क्षेत्रों की साझा संस्कृति, विरासत और सामाजिक विषयों को दर्शाया जाएगा। बीएचयू परिसर, घाटों और शहर के सार्वजनिक स्थलों पर इन प्रस्तुतियों के आयोजन का प्रस्ताव है। लोक एवं शास्त्रीय कला प्रस्तुतियों में तमिलनाडु और काशी की संगीत, नृत्य, वाद्य यंत्र, कहानी सुनाने और लोक कलाओं की परंपराओं को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों और सांस्कृतिक समूहों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। 

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी

विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच देने के लिए कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इनमें रंगोली, पोस्टर निर्माण, कलात्मक स्थापना, मेहंदी और टैटू कला शामिल हैं। रंगोली में काशी और तमिलनाडु की संस्कृति से प्रेरित पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन बनाए जा सकेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत, एकता और काशी-तमिल संबंधों को चित्रों के जरिए प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। कलात्मक स्थापना प्रतियोगिता में टिकाऊ और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्री से बड़ी कलाकृतियां तैयार की जाएंगी। 

मेहंदी व टैटू कला में दोनों क्षेत्रों के पारंपरिक प्रतीकों और कलात्मक शैलियों का मेल देखने को मिलेगा

वहीं, मेहंदी और टैटू कला में दोनों क्षेत्रों के पारंपरिक प्रतीकों और कलात्मक शैलियों का मेल देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी प्रतियोगिता की थीम 'तमिल नजरिए से काशी' रखी गई है। इसमें प्रतिभागी काशी की वास्तुकला, लोगों, धार्मिक परंपराओं, रंगों और साझा विरासत को अपने कैमरे में कैद करेंगे। इसके साथ ही तमिल लिपि और देवनागरी को जोड़ते हुए सुलेख और डिजिटल कला को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इन गतिविधियों का उद्देश्य युवाओं को काशी और तमिलनाडु की भाषाई एवं सांस्कृतिक विविधता से परिचित कराना है। 

आयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी को विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित रखने के बजाय पूरे शहर तक पहुंचाने की भी योजना है

आयोजन में विद्यार्थियों की भागीदारी को विश्वविद्यालय परिसर तक सीमित रखने के बजाय पूरे शहर तक पहुंचाने की भी योजना है। इसके तहत युवा, खेल और आम लोगों की भागीदारी से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, ताकि काशी तमिल संगमम 5.0 एक व्यापक जनभागीदारी वाला सांस्कृतिक उत्सव बन सके। इसके लिए विद्यार्थियों से स्वयंसेवक के रूप में पंजीकरण कराकर इन गतिविधियों के आयोजन में सहयोग देने की अपील की गई है। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
भगवान भास्कर की नगरी 'देव' में छठ की भव्य तैयारी, सूर्य मंदिर में उमड़ेगी आस्था, DM ने लिया जायजा
Nov 12, 2026, 2:14:00 PM
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
काशी तमिल संगमम, यूनिवर्सिटी व IIT के छात्र दिखाएंगे अपनी प्रतिभा
Nov 12, 2026, 2:06:00 PM
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
कांग्रेस नेता ने करीना कपूर को भेजा नोटिस, कई बार विवादों में घिरी एक्ट्रेस, जानें कब-कब मचा बवाल
Nov 12, 2026, 1:49:00 PM
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या, वारदात के बाद किया सरेंडर
Nov 12, 2026, 1:32:00 PM
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
Nov 12, 2026, 1:24:00 PM
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
Nov 12, 2026, 1:04:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
Nov 12, 2026, 12:15:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
Nov 12, 2026, 12:14:00 PM