बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज

बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने इस्तीफा दे दिया है। उच्च वेतनमान वाली नई नौकरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में पद छोड़ा है।

बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज

बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  इस्तीफा दे दिया है। उच्च वेतनमान वाली नई नौकरी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में पद छोड़ा है। स्वास्थ्य कर्मियों के इस्तीफे के बाद विभाग में हलचल तेज है। नई बहाली के तहत चयनित अभ्यर्थियों के योगदान को लेकर भी तैयारी तेज हो गई है।  

बिहार स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की 33 एएनएम (सहायक नर्स प्रसविका) कर्मियों के संबंध में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय ने इन कर्मियों का वर्तमान पद से त्यागपत्र स्वीकार करते हुए उन्हें उच्चतर वेतनमान वाले स्टाफ नर्स के पद पर योगदान देने के लिए विरमित करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवाएं, बिहार, पटना के निदेशक प्रमुख (नर्सिंग) डॉ. माला श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से 9 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

 स्टाफ नर्स के पद पर चयन के बाद स्वीकार किया गया त्यागपत्र

जारी आदेश के अनुसार, बिहार तकनीकी सेवा आयोग, पटना द्वारा स्टाफ नर्स के पद पर नियुक्ति के लिए प्रकाशित विज्ञापन संख्या 23/2025 के अंतर्गत अंतिम रूप से चयनित एवं विभागीय पत्रांक-880(6B), दिनांक 8 अक्टूबर 2026 द्वारा नियुक्त या पदस्थापित एएनएम कर्मियों के त्यागपत्र स्वीकृत किए गए हैं। इन सभी 33 कर्मियों को उनके वर्तमान पद से मुक्त कर स्टाफ नर्स के पद पर योगदान देने की अनुमति दी गई है।

 पत्र निर्गत होने की तिथि से होंगी विरमित

स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सूची में अंकित क्रम संख्या 1 से 33 तक की सभी एएनएम कर्मियों को उच्चतर वेतनमान में स्टाफ नर्स के पद पर योगदान देने के लिए त्यागपत्र स्वीकार करते हुए पत्र निर्गत होने की तिथि से विरमित किया जाता है। यह आदेश राज्य के विभिन्न जिलों में पदस्थापित एएनएम कर्मियों से संबंधित है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में निम्नलिखित कर्मियों के नाम शामिल हैं:

| क्रम संख्या | कर्मी का नाम |

| 1 | रिचा भारती |

| 2 | कुमारी पूजा |

| 3 | दिव्या आलोक |

| 4 | साक्षी प्रिया |

| 5 | विद्या भारती |

| 6 | निधि कुमारी |

| 7 | अर्निका कुमारी |

| 8 | निमां कुमारी |

| 9 | प्रीति कुमारी |

| 10 | शिल्पा कुमारी |

| 11 | श्वेता कुमारी |

| 12 | अंजू कुमारी |

| 13 | प्रीति कुमारी |

| 14 | सोनी कुमारी |

| 15 | निशा भारती |

| 16 | विभा कुमारी |

| 17 | शिल्पा कुमारी |

| 18 | कृति कुमारी |

| 19 | मनीषा कुमारी |

| 20 | प्रीति कुमारी |

| 21 | रूचि कुमारी |

| 22 | डॉली कुमारी |

| 23 | करुणा कुमारी |

| 24 | लक्ष्मी कुमारी |

| 25 | प्रियंका कुमारी |

| 26 | प्रियंका कुमारी |

| 27 | शालिनी कुमारी |

| 28 | रूबी खातून |

| 29 | अंशु कुमारी |

| 30 | अनामिका कुमारी |

| 31 | कृतिका रानी |

| 32 | किरण कुमारी |

| 33 | प्रीति कुमारी |

 कई जिलों में तैनात थीं संबंधित एएनएम कर्मी

आदेश में शामिल एएनएम कर्मी बिहार के विभिन्न स्वास्थ्य उपकेंद्रों और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत थीं। इनमें बांका, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, गोपालगंज, जमुई, दरभंगा, सीतामढ़ी, पूर्णिया और अन्य जिलों के स्वास्थ्य संस्थान शामिल हैं। इन कर्मियों का चयन स्टाफ नर्स के पद पर होने के बाद वर्तमान पद से त्यागपत्र स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी की गई है।

Trending News

बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने  दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
बिहार में उच्च वेतनमान में चयनित होने के बाद कई स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया इस्तीफा, विभाग में हलचल तेज
Nov 12, 2026, 1:24:00 PM
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा, आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का असर
Nov 12, 2026, 1:04:00 PM
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
IEA ने कहा- भारत के 'रिन्यूएबल एनर्जी अभियान' से हुई 100 अरब डॉलर से ज्यादा की बचत
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
CM सम्राट चौधरी का आज पटना और सारण में व्यस्त कार्यक्रम, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, ब्रह्मभोज में होंगे शामिल
Nov 12, 2026, 12:37:00 PM
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
'हार्दिक मैच विनर, पंजाब किंग्स के लिए कीमती साबित होंगे', सह-मालिक नेस वाडिया का बड़ा बयान
Nov 12, 2026, 12:15:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
राजभर का अखिलेश पर तंज, कहा- अफवाह फैलाकर 'यादव' को कर रहे बर्बाद
Nov 12, 2026, 12:14:00 PM
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
छठ में घर आने की जल्दी, मुंबई के स्टेशनों पर भारी भीड़, टिकट के लिए घंटों तक इंतजार कर रहे लोग
Nov 12, 2026, 11:45:00 AM
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
'विदेश जाकर भारत को करते हैं बदनाम' राहुल गांधी के अमेरिका दौरे पर भाजपा का बड़ा हमला
Nov 12, 2026, 11:31:00 AM
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
हाजीपुर में गंगा के कटाव ने बदली छठ पूजा की परंपरा, 20 गांवों के श्रद्धालु घरों में बनाएंगे कृत्रिम घाट
Nov 12, 2026, 10:49:00 AM
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
किश्तवाड़ जिले में लापता 2 SOP के शव बरामद, शरीर पर मिले गोलियों के निशान
Nov 12, 2026, 10:32:00 AM