छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य 2-2 फेरों के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन का होगा संचालन
कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य दो-दो फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचलन किया जा रहा है।

वाराणसी : छठ पूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा बिलासपुर-छपरा-बिलासपुर के मध्य दो-दो फेरों के लिए पूजा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचलन किया जा रहा है।
ट्रेनों का विवरण एवं समय-सारिणी निम्नवत् है
1. गाड़ी संख्या 08255 बिलासपुर-छपरा पूजा स्पेशल
यह पूजा स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से प्रत्येक शनिवार को 14 एवं 21 नवंबर को 18:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन पेंड्रा रोड से 19:34 बजे अनूपपुर से 20:37 बजे, शहडोल से 21:24 बजे और उमरिया से 22:19 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन कटनी जंक्शन से 00:14 बजे, मैहर से 01:04 बजे, सतना से 01:40 बजे, मानिकपुर से 03:22 बजे व प्रयागराज छिवकी से 05:10 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन पर 09:15 बजे पहुंचकर 09:20 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद जौनपुर जंक्शन पर 10:40 बजे पहुंचकर 10:42 बजे, औड़िहार जंक्शन पर 11:45 बजे पहुंचकर 11:47 बजे, गाजीपुर सिटी पर 12:20 बजे पहुंचकर 12:25 बजे व बलिया स्टेशन पर 13:25 बजे पहुंचकर 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। अंततः 14:40 बजे छपरा स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 08256 छपरा-बिलासपुर पूजा स्पेशल
स्पेशल ट्रेन छपरा से प्रत्येक रविवार को 15 एवं 22 नवंबर को 17:25 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बलिया से 18:40 बजे, गाजीपुर सिटी से 20:00 बजे, औड़िहार से 20:38 बजे, जौनपुर से 21:47 बजे और वाराणसी जंक्शन से 22:35 बजे प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी से 02:55 बजे, मानिकपुर से 04:55 बजे, सतना से 06:10 बजे, मैहर से 06:42 बजे, कटनी से 08:00 बजे, उमरिया से 09:11 बजे, शहडोल से 10:08 बजे, अनूपपुर से 11:10 बजे व पेंड्रा रोड से 12:05 बजे प्रस्थान कर 15:00 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।
कोच संरचना
इस पूजा स्पेशल ट्रेन में एक पावर कार, एक एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, सात शयनयान श्रेणी, चार वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और दो वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी सहित कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। यात्रीगण से अनुरोध है कि यात्रा प्रारम्भ करने से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस, समय-सारिणी एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES अथवा रेलवन ऐप से प्राप्त कर तदनुसार अपनी यात्रा सुनिश्चित करें।













