यूपी चुनाव 2027 : सोनभद्र जिले की तीन सीटों पर 2022 में बीजेपी का कब्जा, इस बार बदलेगा खेल?

उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के लिए कमर कसी जा रही है। सोनभद्र जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति देखने के लिए पिछले चुनाव (2022) परिणामों पर नजर डालना आवश्यक है।

यूपी चुनाव 2027 : सोनभद्र जिले की तीन सीटों पर 2022 में बीजेपी का कब्जा, इस बार बदलेगा खेल?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव के लिए कमर कसी जा रही है। सोनभद्र जिले की विधानसभा सीटों की स्थिति देखने के लिए पिछले चुनाव (2022) परिणामों पर नजर डालना आवश्यक है। 

'देश की ऊर्जा राजधानी' कहे जाने वाले सोनभद्र जिले में विधानसभा की चार सीटें घोरावल, रॉबर्ट्सगंज, ओबरा और दुद्धी हैं। पिछली बार (2022) सोनभद्र की तीन सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया था। जबकि दुद्धी में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने यह सीट जीती थी।

घोरावल: पिछली बार (2022) यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अनिल कुमार मौर्य ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र दुबे को 23,922 वोटों से हराया था। अनिल कुमार मौर्य को 101,277 मत मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सपा के रमेश चंद्र दुबे को 77,355 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के मोहन सिंह कुशवाहा थे। उनको 46,941 वोट मिले थे।

रॉबर्ट्सगंज: 2022 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा के भूपेश चौबे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने सपा के अविनाश कुशवाहा को 5,621 वोटों के अंतर से हराया था। भूपेश चौबे को 84,496 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सपा के अविनाश कुशवाहा को 78,875 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा के अविनाश शुक्ला थे। उनको 32,887 वोट मिले थे।

ओबरा (सुरक्षित): पिछली बार यहां से भाजपा उम्मीदवार संजीव कुमार गोंड ने सपा के अरविंद कुमार को 26,442 वोटों के बड़े अंतर से हराया था। भाजपा के संजीव गोंड को 78,364 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे सपा के अरविंद कुमार को 51,922 वोट मिले थे। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के सुभाष खरवार थे। उनको 20,131 मत मिले थे।

दुद्धी (सुरक्षित): 2022 में इस सीट पर भाजपा के राहुल कुमार गौड़ ने सपा के विजय सिंह गौड़ को 6,297 मतों के अंतर से हराया था। लेकिन 2024 में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने भाजपा से यह सीट छीन ली थी। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के विजय सिंह गौड़ को 82,787 वोट मिले थे। उन्होंने भाजपा के श्रवण कुमार को 3,208 वोटों के अंतर से हराया था। उपचुनाव में श्रवण कुमार को 79,579 वोट मिले थे।

सोर्स-आईएएनएस


Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM