मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे पर पोल से टकराई, 6 लोग जिंदा जले

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई।

मुजफ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार हाईवे पर पोल से टकराई, 6 लोग जिंदा जले

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागाहेड़ी के निकट एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे लाइट पोल से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में भीषण आग लग गई। 

सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह एक कार पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान जागाहेड़ी के निकट अचानक कार अनियंत्रित हो गई और हाईवे पर लगे लाइट पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और सभी छह लोग आग में जिंदा जल गए।

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई

हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए कार में मौजूद सभी छह लोगों के शवों को बाहर निकलवाया। इसके बाद शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग हरियाणा के जींद जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी उम्र लगभग 10 से 12 वर्ष बताई जा रही है।

मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं - पुलिस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क करने की प्रक्रिया भी की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में कार चालक के अलावा 10 से 12 वर्ष की उम्र का एक बच्चा भी शामिल बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कार अनियंत्रित कैसे हुई और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। एक ही कार में सवार छह लोगों की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM