गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव : BJP से बागी हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से दावेदारी कर रहे डॉ. त्रिपाठी ने टिकट कटने के विरोध में अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा निकालकर फेंक दिया

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव : BJP से बागी हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता डॉ. संजयन त्रिपाठी ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक सीट से दावेदारी कर रहे डॉ. त्रिपाठी ने टिकट कटने के विरोध में अपनी गाड़ी से भाजपा का झंडा निकालकर फेंक दिया। ऐन वक्त पर पार्टी द्वारा ध्रुव कुमार त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मीडिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बरसों की मेहनत याद कर उनकी आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने पार्टी पर बाहरी लोगों को इंपोर्ट करने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। 

डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का लगाया आरोप

संबोधन के दौरान भावुक हुए डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का सही से संयोजन नहीं कर पा रही है। पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर वर्षों तक कार्य करने वाले नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस अनदेखी के कारण आने वाले दिनों में पार्टी के अन्य लोग भी बगावत का कदम उठा सकते हैं।

BJP की MLC उम्मीदवारों की सूची

2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जा रहे इस चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी सूची जारी की है। इसमें वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, मेरठ से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी से अशोक कुमार राठौर को मैदान में उतारा है। वहीं वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद से ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है। 

बिहार MLC और यूपी राज्यसभा चुनाव की हलचल

भाजपा ने बिहार एमएलसी चुनाव के लिए भी पटना से नवल किशोर यादव, कोसी से एनके यादव, दरभंगा से डॉ. सर्वेश कुमार और तिरहुत से नरेंद्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया है। इसके साथ ही यूपी में 10 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा ने अवध क्षेत्र की बैठक कर बूथ प्रबंधन और मतदाता संपर्क की रणनीति तैयार की है।

Trending News

पटना में हवाई फायरिंग, तीन  गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
पटना में हवाई फायरिंग, तीन गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल
Oct 02, 2026, 10:35:00 PM
 'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
'नीतीश संवाद' कार्यक्रम, जीविका के 20 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा
Oct 02, 2026, 7:57:00 PM
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
जहानाबाद पहुंचे प्रभारी मंत्री जमा खान, बोले-रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
Oct 02, 2026, 7:40:00 PM
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
बिहार के लाल के खून से रंगा महाराष्ट्र, 19 साल के युवक की चाकू गोदकर हत्या, कंपनी ने भी छोड़ा साथ
Oct 02, 2026, 7:29:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर, 16 लोगों ने किया रक्तदान
Oct 02, 2026, 7:10:00 PM
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
हेलीकॉप्टर से सीधे सिर पर गिरा राहत पैकेट, 58 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Oct 02, 2026, 7:01:00 PM
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
Oct 02, 2026, 6:41:00 PM
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
एशियन गेम्स में भारत की बेटियों ने रचा इतिहास, चीन को हरा जीता गोल्ड मेडल, ओलंपिक का टिकट भी कटाया
Oct 02, 2026, 6:29:00 PM
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
राजद कार्यालय में मनाई गई गांधी जयंती, बापू के विचारों को बताया आज भी प्रासंगिक
Oct 02, 2026, 6:21:00 PM
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
धनडीहा में छापेमारी, सैकड़ों लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
Oct 02, 2026, 6:05:00 PM