CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।

CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदान हुए पुलिस कर्मियों को नमन किया। उन्होंने नए उत्तर प्रदेश में आए बदलाव की तस्वीर भी सोशल मीडिया 'एक्स' पर साझा करते हुए कहा कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई भी नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं

मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज पुलिस स्मृति दिवस पर मैं उन सभी वीर पुलिस कार्मिकों को कृतज्ञतापूर्वक नमन करता हूं, जिन्होंने देश की सुरक्षा, समाज की शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। कर्तव्य की वेदी पर अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर पुलिस कार्मिकों का शौर्य, साहस और समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है।

जवाहर बाग में वीर पुलिस अधिकारियों को देना पड़ा प्राणों का बलिदान - CM योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार के कृत्यों पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व प्रदेश में माफिया राज था। उस समय अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद थे कि मथुरा के जवाहर बाग में कानून की रक्षा करते हुए वीर पुलिस अधिकारियों को प्राणों का बलिदान देना पड़ा।

उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है - योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने साफ किया कि नए उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं है। उत्तर प्रदेश उपद्रव से उत्सव प्रदेश बना है। पुलिस को अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की स्वतंत्रता मिली है। 2.26 लाख से अधिक पुलिस भर्तियों, प्रशिक्षण क्षमता में 10 गुना वृद्धि, सात बड़े शहरों में कमिश्नरेट प्रणाली, प्रत्येक जनपद में साइबर थाने व प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पुलिस व्यवस्था अधिक सक्षम, आधुनिक और जवाबदेह बनी है। गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 88,973 अपराधियों पर कार्रवाई और 15 हजार करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति की जब्ती अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त उप्र के लिए करते रहेंगे कार्य - CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वास दिलाया कि हमारा संकल्प है कि वीर पुलिस कार्मिकों के बलिदान और उनके परिवारों के त्याग को सदैव स्मरण रखते हुए हम उत्तर प्रदेश को सुरक्षित, न्यायपूर्ण और भयमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Trending News

 मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी
Oct 21, 2026, 11:19:00 AM
भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
Oct 21, 2026, 10:55:00 AM
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
Oct 21, 2026, 10:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Oct 21, 2026, 10:27:00 AM
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
Oct 21, 2026, 10:04:00 AM
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
Oct 21, 2026, 9:58:00 AM
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
Oct 20, 2026, 6:40:00 PM
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू-धूकर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM