मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाकर विधान पार्षद नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

 मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय प्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल जाकर विधान पार्षद नीरज कुमार का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित चिकित्सकों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी एवं वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित थे।

दरअसल हार्ट अटैक आने के बाद जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को मेदांता में एडमिट कराया गया है। उन्हें आइसीयू में रखा गया है। मिली खबर के अनुसार, नीरज को हृदय संबंधी परेशानी होने के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया है। नीरज स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

बिहार में विधान परिषद चुनाव के बीच जदयू उम्मीदवार की तबीयत बिगड़ने के बाद समर्थकों में मायूसी है। उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद समर्थकों और पार्टी से जुड़े लोगों की नजर उनके स्वास्थ्य पर है। इस बीच तबियत बिगड़ने की खबर के बाद बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मेदांता अस्पताल पहुंचे और नीरज कुमार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।

बता दें कि बिहार विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की 8 सीटों के लिए 23 अक्टूबर 2026 को वोटिंग होगी। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। पटना स्नातक सीट पर जेडीयू के नीरज कुमार और जन सुराज के अनुज कुमार सिंह के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में मोकामा विधायक अनंत सिंह जन सुराज के उम्मीदवार अनुज कुमार सिंह का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी ही पार्टी जेडीयू के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। 

Trending News

अमित शर्मा हत्याकांड का खुलासा, नशे के पैसे नहीं देने पर हत्या का आरोप, भूरा गिरफ्तार
अमित शर्मा हत्याकांड का खुलासा, नशे के पैसे नहीं देने पर हत्या का आरोप, भूरा गिरफ्तार
Oct 21, 2026, 12:03:00 PM
महिला डांसर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
महिला डांसर को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Oct 21, 2026, 11:49:00 AM
सिंदूर खेला के साथ किया मां को विदा, अगले वर्ष फिर आने का दिया न्योता
सिंदूर खेला के साथ किया मां को विदा, अगले वर्ष फिर आने का दिया न्योता
Oct 21, 2026, 11:32:00 AM
 मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी
मेदांता में भर्ती नीरज कुमार से मिले CM सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य की ली जानकारी
Oct 21, 2026, 11:19:00 AM
भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
भारत से बड़ा डील करने जा रहा अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- 'हां, हम काफी करीब हैं...'
Oct 21, 2026, 10:55:00 AM
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- उत्तर प्रदेश में कानून से ऊपर कोई नहीं
Oct 21, 2026, 10:46:00 AM
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Asian Para Games-2026 : गजब... एक इवेंट में गोल्ड, सिल्वर व ब्रॉन्ज, तीनों भारत के नाम
Oct 21, 2026, 10:27:00 AM
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
BJP युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, मैथिली व विनीत बने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य
Oct 21, 2026, 10:04:00 AM
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
नाटक के मंचन में बड़ा हादसा, फट गया आग का गुब्बारा, कई लोग झुलसे
Oct 21, 2026, 9:58:00 AM
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
सदीसोपुर मैदान में हुआ रावण वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़
Oct 20, 2026, 6:40:00 PM