पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
आज विजयदशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। सीएम सम्राट चौधरी ने 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया।

आज विजयदशमी के मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। सीएम सम्राट चौधरी ने 90 फीट ऊंचे रावण के पुतले को जलाया। इस बार का रावण 90 फीट का बनाया गया था। जिसकी ऊंचाई पिछले साल से 10 फीट अधिक थी। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकला। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया गया।
रावण दहन देखने के लिए गांधी मैदान में करीब 2.5 लाख लोग पहुंचे। सुरक्षा के लिए 120 सीसीटीवी से लगाए गए थे। कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन, सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी सीएम विजय चौधरी, नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव मौजूद रहे। इससे पहले पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य श्रीराम की झांकी रथ पहुंची, जिसका दीदार करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस झांकी के साथ ही वानर सेना भी मैदान में प्रवेश किया। जिससे पूरा माहौल जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
बता दें कि बिहार के सबसे ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ। इस बार का रावण 90 फीट का बनाया गया था। जिसकी ऊंचाई पिछले साल से 10 फीट अधिक थी। गांधी मैदान में रावण का पुतला 90 फीट, मेघनाथ 85 फीट और कुंभकरण का पुतला 80 फीट का बनाया गया था। दहन के वक्त रावण की आंखों से अंगारे, मुंह से शोले और कानों-कंधों से रंगीन धुआं निकलता दिखाई दिया। लाइट एंड साउंड इफेक्ट्स के जरिए रावण के हंसने का दृश्य भी दिखाया गया।













