Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...

Airtel ने कॉलिंग और SMS के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। खास बात ये है कि इन प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 185 रुपये है।

Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...

अगर आप सिर्फ कॉलिंग या मैसेज के लिए फोन रखते हैं, आपको मोबाइल पर इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना है।  ऐसे यूजर्स के लिए एयरटेल (Bharti Airtel) का एक शानदार ऑफर आया है। Airtel ने कॉलिंग और SMS के लिए तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किए हैं।  इन प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं। खास बात ये है कि इन प्लान की शुरुआती कीमत सिर्फ 185 रुपये है। 

दरअसल Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए तीन नए रिचार्ज प्लान पेश किए हैं। इनकी कीमत 185 रुपये, 203 रुपये और 206 रुपये रखी गई है। प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस भी मिल रहा है, लेकिन इसमें मोबाइल डेटा शामिल नहीं है। ये प्लान सबसे ज्यादा फीचर फोन यूज करने वाले ग्राहकों और ऐसे यूजर्स के लिए हेल्पफुल हो सकते हैं, जो इंटरनेट के लिए Wi-Fi पर डिपेंड रहते हैं। खासकर बुजुर्गों और फीचर फोन यूजर्स के लिए यह काफी उपयोगी हैं।

Airtel के इन तीनों ही प्लान में ग्राहकों को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉलिंग (STD and Raoaming Call) की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर प्लान में 300 मुफ्त एसएमएस भी दिए जाएंगे। इसके अलावा, इन प्लान्स के साथ हैलो ट्यून्स (Hello Tunes) का फायदा भी मुफ्त मिल रहा है,इनमें आपको मोबाइल डेटा यानी इंटरनेट नहीं मिलेगा। Airtel ने ये प्लान टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए निर्देशों के बाद पेश किए हैं। टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS-only स्पेशल टैरिफ वाउचर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया था। 

185 रुपये वाला प्लान

Airtel के 185 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग के साथ 300 SMS मिलते हैं।  प्लान में HelloTunes का एक्सेस भी शामिल है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है।  इसमें मोबाइल डेटा का कोई फायदा नहीं दिया गया है। 

203 रुपये वाला प्लान

203 रुपये वाला प्लान 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 300 SMS और ऑफर अवधि के लिए HelloTunes की सुविधा मिलती है।  इस रिचार्ज में भी मोबाइल डेटा शामिल नहीं है।

206 रुपये वाला प्लान

Airtel के 206 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, 300 SMS और HelloTunes का एक्सेस मिलता है। मोबाइल डेटा की सुविधा इसमें भी नहीं है। इस प्लान में एक महीने की वैलिडिटी दी गई है। इसकी खास बात यह है कि यूजर्स अगले महीने कैलेंडर की उसी तारीख को दोबारा रिचार्ज कर सकते हैं।


Trending News

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
Oct 20, 2026, 1:52:00 PM