रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित

रामायण के महायुद्ध का जिक्र आते ही भगवान राम की वानर सेना और रावण के योद्धाओं के पराक्रम की खूब चर्चा होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रावण की सेना में कितने पराक्रमी और ताकतवर राक्षस थे। रावण खुद बहुत शक्तिशाली था।

रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित

रामायण के महायुद्ध का जिक्र आते ही भगवान राम की वानर सेना और रावण के योद्धाओं के पराक्रम की खूब चर्चा होती है। भगवान राम की वानर सेना और शक्तिशाली योद्धाओं हनुमान, अंगद, सुग्रीव का नाम तो जानते ही होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रावण की सेना में कितने पराक्रमी और ताकतवर राक्षस थे। रावण खुद बहुत शक्तिशाली था।  रावण ने अपने पराक्रम से तीनों लोकों (स्वर्ग, पृथ्वी, और पाताल) पर अपना आधिपत्य स्थापित कर लिया था। रावण के पास भगवान शिव द्वारा प्रदत्त अविश्वसनीय चंद्रहास तलवार थी, जिससे उसने देवताओं, दानवों और कई राजाओं को पराजित किया था। रावण की सेना में पराक्रमी और ताकतवर राक्षस भी थे,  जिनकी मायावी शक्ति के आगे देवता भी थरथर कांपते थे। तुलसीदास ने रामचरितमानस ने रावण की सेना के सबसे बलशाली योद्धाओं का जिक्र किया है।  इसमें कुंभकर्म, मेघनाद से लेकर कई और भी मायावी राक्षसों के नाम शामिले हैं।

1. कुंभकर्ण

कुंभकर्ण रावण का छोटा भाई था। रावण का विशालकाय और अजेय भाई, जो अपने अदम्य बल और लंबे समय तक सोने के बाद जागने पर भारी तबाही मचाने के लिए जाना जाता था। उसकी शक्ति इतनी अधिक थी कि युद्ध में उसका सामना करना आसान नहीं था।  कुंभकर्ण के बारे में गोस्वामी तुलसीदास रामचरितमानस में लिखते हैं-उसका मुकाबला करने वाला कोई योद्धा नहीं था। वह छह महीने तक सोता था और उसके जागने पर तीनों लोकों में भय पैदा कर देता था।

2. मेघनाद

मेघनाद रावण का बड़ा पुत्र था. उसे इंद्रजीत के नाम से भी जाना जाता है। उसने देवराज इंद्र को युद्ध में पराजित किया था, जिसके बाद उसे इंद्रजीत की उपाधि मिली। वह दिव्य अस्त्र और युद्ध में बड़ा माहिर था। तुलसीदास ने रामचरितमानस में उसके पराक्रम का वर्णन करते हुए लिखा है- मेघनाद रावण का ज्येष्ठ पुत्र और महान योद्धा था। उसकी वीरता की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई थी।उसके आक्रमणों से देवताओं तक को परेशानी होती थी। उसने नागपाश जैसे अस्त्रों का प्रयोग करके भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को संकट में डाल दिया था।

3. अतिकाय

अतिकाय रावण और उसकी पत्नी विंध्यमालिनी का पुत्र था। वह अपनी असाधारण ताकत और युद्धकौशल के लिए जाना जाता था। ब्रह्मा जी से मिले वरदान के कारण उसे देवताओं, दानवों और मनुष्यों के लिए पराजित करना आसान नहीं था। हालांकि, युद्ध में लक्ष्मण ने दिव्य अस्त्र का प्रयोगकर उसका अंत कर दिया था।

4. अकंपन

अकंपन अपनी दृढ़ता और मायावी शक्तियों के लिए जाना जाता था। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी वह घबराता नहीं था। मान्यता है कि उसने हनुमान जी से युद्ध किया था और अपनी मायावी शक्तियों से कई बार वानर सेना को भ्रमित किया। अकंपन ने ही रावण को बताया था कि युद्ध में राम से सीधे भिड़ जाना ठीक नहीं है और सीता का अपहरण ही एकमात्र रास्ता है। 

5.खर और दूषण

खर और दूषण रावण के सौतेले भाई और शक्तिशाली राक्षस थे। शूर्पणखा ने नाक कटने के बाद सबसे पहले इन्हीं दोनों को अपनी व्यथा सुनाई थी।  दोनों राक्षस अस्त्र-शस्त्र चलाने में निपुण थे और युद्ध में अपनी ताकत के लिए प्रसिद्ध थे। कहा जाता है कि बहन का बदला लेने के लिए खर और दूषण विशाल सेना लेकर पंचवटी पहुंचे और भगवान राम, माता सीता तथा लक्ष्मण जी पर आक्रमण कर दिया।  


Trending News

मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
Oct 20, 2026, 1:52:00 PM
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच
Oct 20, 2026, 1:48:00 PM
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
पटना: गांधी मैदान में रावण दहन, ऐसे मिलेगी लोगों को एंट्री, घर से निकलने से पहले सबकुछ जान लीजिए
Oct 20, 2026, 1:01:00 PM
यूपी विधानसभा चुनाव : एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
यूपी विधानसभा चुनाव : एक्शन में प्रियंका गांधी, बनाई 150 सीटों की लिस्ट
Oct 20, 2026, 12:36:00 PM
MLC चुनाव में आठों सीटों पर जीत का दावा, प्रशांत किशोर बोले-अब जन सुराज तीसरा विकल्प
MLC चुनाव में आठों सीटों पर जीत का दावा, प्रशांत किशोर बोले-अब जन सुराज तीसरा विकल्प
Oct 20, 2026, 12:35:00 PM
'बिहार में होगा 'कुशासन रूपी रावण' का दहन' तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
'बिहार में होगा 'कुशासन रूपी रावण' का दहन' तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, अपराध और भ्रष्टाचार पर साधा निशाना
Oct 20, 2026, 12:22:00 PM
चहल पहल के बीच बड़ी वारदात, दारोगा के दो बेटों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
चहल पहल के बीच बड़ी वारदात, दारोगा के दो बेटों को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
Oct 20, 2026, 12:02:00 PM