अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र दानापुर उच्च पथ-27 की बताई जा रही है।

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

मांझागढ़ (गोपालगज) : एक अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में ठोकर मार दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र दानापुर उच्च पथ-27 की बताई जा रही है। मांझागढ़ थाना प्रभारी निरंजन कुमार और एसआई अमरेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गोपालगज भेजा। 

घटना की अंजाम देते हुए ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया, पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के अनुसार, मांझागढ़ थाना क्षेत्र भैषही ब्लुहि बाजार निवासी हृकिशुन राम के  30 वर्षीय पुत्र बुलेट कुमार राम अपने चचेरे भाई संदीप कुमार राम के साथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे घर से गोपालगज किसी आवश्यक कार्यवश बाइक से दोनों भाई जा रहा था। इसी बीच मांझागढ़ थाना क्षेत्र दानापुर के समीप उच्च पथ-27 पर पीछे से आ रही अज्ञात अनियंत्रित ट्रक ने ओवर टेक करते हुए बाइक में ठोकर मार दी। जिससे बुलेट कुमार राम बाइक से गिर कर अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। जिससे उनकी दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई। साथ ही संदीप राम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनका इलाज कराया जा रहा है। घटना की अंजाम देते हुए ट्रक लापता हो गया। घटना की जांच पुलिस कर रही है। 

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया

घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पूर्व विधायक रामप्रवेश राय और वर्तमान विधायक मंजित सिंह पहुंच कर गहरा दुख प्रकट करते हुए   प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की। मृतक तीन भाई और चार बहन हैं। मृतक ही परिवार में कमाकर परवरिश करता था। तीन साल पूर्व मृतक की शादी हुई थी। एक भाई की शादी करने की तैयारी कर रहा था। पत्नी नीतू देवी, माता कलावती देवी और भाई ब्रजेश राम सहित परिजनों का रो-रोकर हालत खराब है।

गोपालगंज से कुमार अजय की रिपोर्ट

Trending News

पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
पटना में धू धू कर जला बिहार का सबसे ऊंचा रावण, गांधी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
Oct 20, 2026, 5:41:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM