काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। काइली जेनर ने विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपए कीफैंटेसी ब्रा पहनकर सबका ध्यान खींचा।

काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे

अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार और मॉडल काइली जेनर एक बार फिर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई हैं। काइली जेनर ने विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपए कीफैंटेसी ब्रा पहनकर सबका ध्यान खींचा। इसे विक्टोरिया सीक्रेट के इतिहास की सबसे महंगी फैंटेसी ब्रा बताया जा रहा है। 29 साल की काइली की इस खास उपस्थिति ने फैशन जगत और सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। रियलिटी शो से कैमरे के सामने आईं काइली ने ब्यूटी ब्रांड, फैशन और सोशल मीडिया के जरिए खुद को एक वैश्विक ब्रांड के रूप में स्थापित किया। 29 साल की उम्र में ही वह अरबों की मालकिन हैं। 

दरअसल, इस बार विक्टोरिया सीक्रेट ने अपनी मशहूर फैंटेसी ब्रा के लिए काइली जेनर को चुना। काइली जेनर ने विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 440 करोड़ रुपए की फैंटेसी ब्रा पहना। इसमें कुल 4,410 हीरे लगाए गए हैं। इन हीरों को सात अलग-अलग कट में तैयार किया गया है। इसे लग्जरी आभूषण ब्रांड जैकब एंड कंपनी ने विक्टोरिया सीक्रेट के साथ मिलकर तैयार किया है। इस फैंटेसी ब्रा को तैयार करने में 15 कारीगरों ने 1,000 घंटे से ज्यादा समय लगाया। इसकी खासियत यह भी है कि इसे पारंपरिक कपड़े के बजाय सोने और हीरों की मदद से ही तैयार किया गया है। वहीं, इसका वजन लगभग 1.8 किलो है।

आमतौर पर ब्रा को कपड़े, लेस और दूसरे सामान से बनाया जाता है, लेकिन इस डिजाइन में पारंपरिक कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया गया है। इसे 18 कैरेट सोने और हीरों की मदद से तैयार किया गया है। इसकी सबसे खास बात यह है कि बीच में लगा 75.54 कैरेट का फैंसी विविड येलो डायमंड। इसका चमकीला पीला रंग इसे बाकी हीरों से अलग बनाता है। 

सोशल मीडिया पर इतनी लोकप्रिय क्यों हैं काइली? 

बता दें कि काइली बिना शादी के दो बच्चों की मां हैं और अपनी निजी जिंदगी के फैसलों को लेकर खुलकर आगे बढ़ी हैं।  काइली जेनर का जन्म 10 अगस्त 1997 को हुआ। वह बहुत कम उम्र में अपने परिवार के मशहूर रियलिटी शो कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स के जरिए कैमरों के सामने आ गई। सोशल मीडिया पर उनके लाखों प्रशंसक हैं और फैशन व मनोरंजन की दुनिया में उनका प्रभाव काफी व्यापक है।  इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फॉलोअर्स हैं। वह अपने फैशन लुक, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, पारिवारिक पलों और निजी जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। उनकी एक पोस्ट, नया फैशन लुक या किसी बड़े आयोजन में मौजूदगी तेजी से चर्चा में आ जाती है।

29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन 

 काइली रियलिटी टीवी की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा होने के साथ-साथ सौंदर्य उत्पादों के कारोबार में भी अपनी पहचान रखती हैं। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा ब्यूटी ब्रांड, कारोबारी निवेश, विज्ञापन और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ा है। काइली की अनुमानित संपत्ति करीब 670 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 700 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 5,695 करोड़ रुपए से लेकर 5,950 करोड़ तक बताई जाती है।

Trending News

अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल
Oct 20, 2026, 4:41:00 PM
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
काइली जेनर ने पहनी 440 करोड़ रुपए की ब्रा, 29 साल की उम्र में अरबों की मालकिन, बिना शादी हैं 2 बच्चे
Oct 20, 2026, 4:24:00 PM
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Airtel के 3 नए प्लान ने Jio के उड़ाए होश! अनलिमिटेड कॉलिंग सिर्फ ₹185 में...
Oct 20, 2026, 3:39:00 PM
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
चाचा ने भतीजे को गोलियों से भूना, 5 गोली मारकर की हत्या
Oct 20, 2026, 3:31:00 PM
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
दुर्गा पूजा मेले में चाकूबाजी, युवक घायल
Oct 20, 2026, 3:16:00 PM
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
CJP कार्यकर्ताओं से दिपके की अपील, कहा- 'दिवाली तक प्रोटेस्ट का कोई प्लान नहीं, फैमिली के साथ रहें'
Oct 20, 2026, 2:45:00 PM
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने तेलडीहा व तारापुर के असरगंज के दुर्गा मंदिरों में की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
Oct 20, 2026, 2:27:00 PM
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
विवादों के बीच मैरून लहंगे में छाईं अंजलि अरोड़ा, 'कच्चा बादाम गर्ल' का नया देसी लुक चर्चा में
Oct 20, 2026, 2:20:00 PM
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
रोहतास में दशमी के दिन बड़ी वारदात, हत्या और मौत से मची सनसनी
Oct 20, 2026, 2:07:00 PM
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
रावण की सेना के वो 5 योद्धा, जिनके पराक्रम के आगे थर थर कांपते थे देवता, लक्ष्मण को भी कर दिया था मूर्छित
Oct 20, 2026, 1:52:00 PM