सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में अभी से ही चुनावी बिसात पर लीड लेने की तैयारी शुरू कर दी गयी है।

सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रदेश में अभी से ही चुनावी बिसात पर लीड लेने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। सोशल मीडिया के दम पर अपनी पकड बनाने में सबसे आगे रहने वाली राज्य में सत्तासीन बीजेपी ने अपनी सोशल मीडिया की टीम को गठित कर दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रकोष्ठ संकुल संयोजक, सह-संयोजक, सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह-संयोजक व सदस्यों की सूची जारी कर दी है।

चुनावी साल में बीजेपी ने अपने संगठन के साथ ही सोशल मीडिया टीम व प्रकोष्ठों में धार देने की कवायद शुरू कर दी है। सोशल मीडिया और अन्य प्रकोष्ठों की मुख्य जिम्मेदारी सरकार की जनहित वाली योजनाओं को नीतियों को आम जन तक पहुंचाने को लेकर होगी। प्रकोष्ठ के संयोजक की जिम्मेदारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव को दी गयी है।

प्रदेश संकुल सह-संयोजक का दायित्व अंबेडकरनगर के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी व संत राज यादव को दिया गया है। विधान पार्षद सुभाष यदुवंश सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी बनाये गये हैं। यदुवंश पार्टी के पूर्व प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। यदुवंश को प्रदेश की टीम में जगह नहीं मिली थी। सह-संयोजक का दायित्व गौरव, विनीत मालवीय, अनुज चौधरी, मनोज मौर्य, निखिल सिन्हा व विवेक लवानिया को दिया गया। जबकि जयंत शिवाच, वाईके शर्मा व अभिमन्यु सिंह को सोशल मीडिया सदस्य बनाया गया है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी आम लोगों तक हर घर तिरंगा, संत रविदास जयंती पर समरसता अभियान और सेवा संकल्प अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को पहुंचाने का प्रयास करेगी। ज्ञात हो कि पिछले दिनों यह भी खबर आयी थी जब सरकार एवं संगठन ने भी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा था।

Trending News

मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Sep 19, 2026, 2:55:00 PM
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
Sep 19, 2026, 2:44:00 PM
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी की कार पर बेकाबू भीड़ ने किया हमला, गाड़ी के शीशे टूटे
Sep 19, 2026, 2:26:00 PM
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
सोशल मीडिया पर दम दिखाएगी बीजेपी, तैयार हुई टीम
Sep 19, 2026, 2:16:00 PM
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
भीषण सड़क हादसे में अधिवक्ता की मौत, मृतक का सिर धड़ से अलग होकर 13 फीट दूर जा गिरा
Sep 19, 2026, 2:06:00 PM
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
जमुई: अमर शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत दिवस पर भव्य ऑल इंडिया मुशायरा, देशभर के शायरों ने गाए देशभक्ति के तराने
Sep 19, 2026, 1:20:00 PM