Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज

राज्य और केंद्र सरकार में शामिल एनडीए के अहम घटक दल लोजपा रामविलास ने युवाओं को जोडने को लेकर अहम पहल की है। दरअसल पार्टी इस संबंध में अपने एक कार्यक्रम को शुरू करने जा रही है।

Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज

पटना: राज्य और केंद्र सरकार में शामिल एनडीए के अहम घटक दल लोजपा रामविलास ने युवाओं को जोडने को लेकर अहम पहल की है। दरअसल पार्टी इस संबंध में अपने एक कार्यक्रम को शुरू करने जा रही है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश कार्यालय में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने पार्टी के आगामी महत्वपूर्ण युवा कार्यक्रम “Youth BOLE TO” की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 24 सितंबर 2026 को वेटनरी ग्राउंड, पटना में “Youth BOLE TO” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बिहार के युवाओं की नई पीढ़ी, विशेषकर Gen-Z, से सीधे संवाद करेंगे। “Youth BOLE TO” कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को अपनी बात खुलकर रखने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम के दौरान युवा शिक्षा, रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता, तकनीक, डिजिटल युग की चुनौतियों तथा अपने भविष्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर सीधे चिराग पासवान के साथ संवाद कर सकेंगे।

चिराग पासवान लगातार युवाओं की आकांक्षाओं, उनके सपनों और बदलते भारत में उनकी भूमिका को महत्व देते रहे हैं। ऐसे समय में जब युवा पीढ़ी देश की दिशा और विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, “Youth BOLE TO” कार्यक्रम युवाओं और नेतृत्व के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगा। सुरेंद्र विवेक ने कहा कि युवा केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की भी महत्वपूर्ण शक्ति हैं। उनकी सोच, उनके सुझाव और उनकी समस्याओं को समझना तथा उन्हें नीति और विकास की मुख्यधारा से जोड़ना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ पार्टी द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

प्रेस वार्ता में कार्यक्रम की तैयारियों और सफल आयोजन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सुचारू संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक के रूप में सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के सभी पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए “Youth BOLE TO” कार्यक्रम को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की बात सुनने, उनकी आकांक्षाओं को समझने और उनके साथ संवाद स्थापित करने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

Trending News

यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
यूरिया की कालाबाजारी व अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी
Sep 19, 2026, 4:07:00 PM
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 4 गिरफ्तार, 13 मोबाइल और 2.20 लाख कैश बरामद
Sep 19, 2026, 3:43:00 PM
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Meta को टक्कर देने के लिए इसी साल सैमसंग लाएगी Galaxy Glasses
Sep 19, 2026, 3:38:00 PM
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
रालोमो युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय कमिटी का विस्तार, कई को मिली नयी जिम्मेदारी
Sep 19, 2026, 3:29:00 PM
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
मोदी सरकार ने बदल डाले इस स्कीम के नियम, सुनकर झूम उठेंगे केंद्रीय कर्मचारी
Sep 19, 2026, 3:10:00 PM
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
792 ड्रेसर, 644 एक्स-रे टेक्निशियन की पदस्थापना, स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई मजबूती
Sep 19, 2026, 3:01:00 PM
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
अमेरिकी राष्ट्रपति ने बढ़ाई भारतीयों की टेंशन, साल भर के लिए बढ़ाई H-1B वीजा की फीस
Sep 19, 2026, 3:00:00 PM
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Gen-Z से संवाद का माध्यम बनेगा “Youth BOLE TO” , लोजपा (आर) ने किया कार्यक्रम का आगाज
Sep 19, 2026, 2:55:00 PM
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
पहले हत्या की, फिर पुलिस को दी सूचना! कोंका गोप हत्याकांड में दो गिरफ्तार, जीजा-साला...
Sep 19, 2026, 2:44:00 PM
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
सरकार की कोशिश के बावजूद लगा झटका, बड़कागांव PACS के 8 सदस्यों ने एक साथ दिया इस्तीफा
Sep 19, 2026, 2:30:00 PM