'जनता को अखिलेश के नेतृत्व पर है भरोसा' AIMIM-ASP गठबंधन पर अवधेश प्रसाद ने कसा तंज

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है।

'जनता को अखिलेश के नेतृत्व पर है भरोसा' AIMIM-ASP गठबंधन पर अवधेश प्रसाद ने कसा तंज

अयोध्या/जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) और आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है और इसके लिए समाजवादी पार्टी, पीडीए तथा इंडी गठबंधन को ही विकल्प मान रही है। वहीं, भाजपा नेता और उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि किसी भी गठबंधन से भाजपा को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। 

एआईएमआईएम-एएसपी के गठबंधन को लेकर पूछे गए सवाल पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने तय कर लिया है कि भाजपा को सत्ता से हटाने की ताकत केवल समाजवादी पार्टी, पीडीए, इंडी गठबंधन और उनके नेता अखिलेश यादव के पास है। उन्होंने कहा कि जनता अब किसी तरह के भ्रम में नहीं है। कौन किससे मिल रहा है और किस उद्देश्य से बैठकें कर रहा है, यह सब जनता अच्छी तरह समझती है। जनता जानती है कि कौन किसे जिताने के लिए राजनीतिक समीकरण बना रहा है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री पीडीए और अखिलेश यादव की बढ़ती लोकप्रियता से घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए की बढ़ती ताकत को देखकर मुख्यमंत्री परेशान हैं और इसी घबराहट में बयान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री का बयान इसी राजनीतिक बेचैनी का परिणाम है।

मंत्री गिरीश चंद्र यादव बोले-भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा

वहीं, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने एआईएमआईएम-एएसपी की पार्टी के गठबंधन पर कहा कि दोनों दल चाहे 200 सीटों पर भी चुनाव लड़ लें, इससे भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी गठबंधन या राजनीतिक मोर्चा भाजपा को सत्ता में आने से नहीं रोक सकता।

गिरीश चंद्र यादव ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उस समय सपा ने विजय यात्रा निकाली थी और विजय रथ लेकर चुनाव मैदान में उतरी थी लेकिन उसका विजय रथ पंचर हो गया और भाजपा ने दो-तिहाई से अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाई।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत भाजपा को दोबारा सरकार बनाने से नहीं रोक सकती।

इसी तरह एआईएमआईएम-एएसपी गठबंधन को लेकर प्रदेश की राजनीति में सपा और भाजपा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। दोनों दलों के नेता आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी-अपनी जीत को लेकर दावे कर रहे हैं।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
छठ घाटों की तैयारियों का पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन-भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
Nov 12, 2026, 6:22:00 PM
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
नहीं रहे जेपी सेनानी पृथ्वीनाथ तिवारी, पंचतत्व में हुए विलीन, क्षेत्र में शोक की लहर
Nov 12, 2026, 6:06:00 PM
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
उत्तर प्रदेश: साथ आये ओवैशी और चंद्रशेखर आजाद, किया गठबंधन, बनाया मोर्चा
Nov 12, 2026, 5:57:00 PM
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
अंडर-19 एशिया कप: अफगानिस्तान को रौंदकर शान से फाइनल में भारत, खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत
Nov 12, 2026, 5:48:00 PM
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
छठ घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, साफ-सफाई व जलस्तर का लिया जायजा
Nov 12, 2026, 5:31:00 PM
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
निशा भगत केस में BJP बोली-ये हमारी पहली जीत है, जब तक CBI जांच...आंदोलन जारी रहेगा
Nov 12, 2026, 5:11:00 PM
 सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
सेक्टर-2सी में लगेंगे 11 CCTV कैमरे, दुर्गापूजा कमेटी और फल दुकानदार ने किया सहयोग
Nov 12, 2026, 4:54:00 PM
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
कुशवाहा ने कह दी बड़ी बात, बोले- निशांत को अधिक जिम्मेदारी मिले तो मुझे होगी व्यक्तिगत खुशी
Nov 12, 2026, 4:50:00 PM
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
सुशासन दिवस-नीतीश संवाद को सफल बनाने के लिए जदयू की बैठक, ऐतिहासिक बनाने का संकल्प
Nov 12, 2026, 4:40:00 PM
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर विद्युत विभाग अलर्ट, कार्यपालक अभियंता ने किया घाटों का निरीक्षण
Nov 12, 2026, 4:33:00 PM