विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज, गुरुवार 5 नवंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के अलावा विराट को टैटू बेहद पसंद है। विराट ने अपने पूरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 13 टैटू बनाए हैं।

विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली आज, गुरुवार को 38 साल के हो गए। आज 5 नवंबर को किंग कोहली अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट विराट के जीवन का पहला प्यार है। इस खेल में खुद को सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए उन्होंने पूर्ण समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की है और ये सिलसिला अब भी जारी है। क्रिकेट के अलावा विराट को टैटू बेहद पसंद है।  

विराट कोहली टैटू के बहुत बड़े फैन हैं। इसका सबूत उनके शरीर पर बने टैटू की संख्या देती है। विराट ने अपने पूरे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में 13 टैटू बनाए हैं जिनका अलग-अलग अर्थ है। विराट ने अपने बाएं ट्राइसेप 'ओम का निशान' बनवाया है। ये टैटू आध्यात्मिकता और उस यूनिवर्सल आवाज को दिखाता है जो ब्रह्मांड में हमेशा एक जैसी रहती है। 

कोहली ने अपने बाएं कंधे पर एक मॉनेस्ट्री की तस्वीर बनवाई है। मठ एक इमारत या इमारतों का ग्रुप होता है जहां एक धार्मिक समुदाय, ज्यादातर साधु समाज से दूर रहते हुए साधना करते हैं। पूर्व कप्तान की राशि स्कॉर्पियो है। इस वजह से दाहिने हाथ के ऊपरी हिस्से में उन्होंने स्कॉर्पियो का निशान बनवाया है। स्कॉर्पियो राशि वाले बहुत ज्यादा पैशन, इंटेंसिटी और समर्पण दिखाने के लिए जाने जाते हैं। कोहली में ये सारी खूबियां दिखती हैं।  

कोहली ने अपने बाएं हाथ पर 269 का टैटू बनवाया है

कोहली ने अपने बाएं हाथ पर 269 का टैटू बनवाया है। यह उनका टेस्ट कैप नंबर है। विराट का वनडे कैप नंबर 175 है। उन्होंने अपने बाएं हाथ पर इस नंबर का भी टैटू बनवाया है। 'किंग' के नाम से मशहूर कोहली ने अपने बाएं हाथ पर पिता प्रेम कोहली और माता सरोज कोहली के नाम का टैटू बनवाया है। 

कोहली के बाएं ऊपरी हाथ पर एक खास जापानी समुराई टैटू है, जो पारंपरिक बुशिडो कोड ऑफ डिसिप्लिन और ऑनर से प्रेरित है। विराट खुद ताकत, अनुशासन और आत्मनियंत्रण की मिसाल हैं, ये गुण समुराई टैटू डिजाइन से जुड़े हैं।

विराट के बाएं कंधे पर जापानी समुराई टैटू के ठीक ऊपर एक दिव्य आंख का टैटू भी है। 'गॉड्स आई' टैटू उनके इस विश्वास को दिखाता है कि उनके हर काम पर नजर रखी जा रही है। इससे वह अपने फैसलों के लिए जिम्मेदार रहते हैं।

पियोनी टैटू विराट कोहली के बाएं कंधे पर बने आर्टवर्क का हिस्सा है। इस फूल का एशिया में, खासकर चीनी परंपरा में, बहुत गहरा सांस्कृतिक महत्व है, जहां इसे अक्सर धन, खुशहाली, सम्मान और ऊंचे सामाजिक स्तर से जोड़ा जाता है।

विराट के दाएं फोरआर्म पर मेटाट्रॉन क्यूब, एक क्यूबिक पैटर्न और आध्यात्मिक सिंबल का एक रूप है। कोहली के बाएं हाथ पर कैलाश पर्वत पर ध्यान करते हुए भगवान शिव की एक तस्वीर है। उसके बैकग्राउंड में मानसरोवर झील है। टैटू विराट के आध्यात्मिक जुड़ाव को दिखाता है।

बाएं हाथ पर पूरी आस्तीन का 'लोटस' टैटू बनवाया 

आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले कोहली ने अपने बाएं हाथ पर पूरी आस्तीन का 'लोटस' टैटू बनवाया था। यह उनकी जीवन यात्रा को प्रदर्शित करता है। कोहली ने अपने बाएं हाथ पर एक नया टैटू बनवाया है। इसमें एक गोल डिजाइन है जो एक बीच के पॉइंट से निकलती हुई कई घुमावदार लाइनों से बना है। इसमें पानी में एक बूंद गिरने के बाद पानी की सतह पर लहर जैसा प्रभाव दिखता है। यह डिजाइन दिखाता है कि कैसे एक छोटी सी घटना या किसी व्यक्ति के काम बहुत बड़ा असर डाल सकते हैं। विराट का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था।

विराट कोहली करियर 

टेस्ट और टी20 संन्यास ले चुके विराट का अगला लक्ष्य वनडे विश्व कप 2027 में भारत को चैंपियन बनाना है। न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार को हो रहे पहले वनडे से पहले विराट ने अपने करियर में 317 वनडे में 55 शतक और 79 अर्धशतक की बदौलत 15,109 रन बनाए हैं। वहीं, 123 टेस्ट में 30 शतक की बदौलत 9,230 रन और 125 टी20 में 1 शतक और 38 अर्धशतक की बदौलत उनके नाम 4,188 रन दर्ज हैं। 

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, राजकिशोर सिंह बने छपरा के नये सिटी एसपी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, राजकिशोर सिंह बने छपरा के नये सिटी एसपी
Nov 05, 2026, 10:49:00 AM
सरकारी कामकाज में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, तीन राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर लगी रोक
सरकारी कामकाज में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, तीन राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर लगी रोक
Nov 05, 2026, 10:30:00 AM
धनतेरस और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांची
धनतेरस और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांची
Nov 05, 2026, 10:11:00 AM
युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ
युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ
Nov 05, 2026, 9:56:00 AM
विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज
विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज
Nov 05, 2026, 9:39:00 AM
ई-कैबिनेट व्यवस्था से बिहार में सुशासन को मिलेगी नई गति, निर्णय प्रक्रिया तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी-सम्राट चौधरी
ई-कैबिनेट व्यवस्था से बिहार में सुशासन को मिलेगी नई गति, निर्णय प्रक्रिया तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी-सम्राट चौधरी
Nov 05, 2026, 9:25:00 AM
कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!
कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!
Nov 05, 2026, 9:10:00 AM
गुलदस्ते की जगह फूलगोभी देकर किया स्वागत, एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र
गुलदस्ते की जगह फूलगोभी देकर किया स्वागत, एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Nov 05, 2026, 8:55:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Nov 05, 2026, 8:42:00 AM
छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Nov 05, 2026, 8:30:00 AM