जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

पलामू: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर के राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय एवं भीष्म नारायण इंटर महाविद्यालय में आयोजित चुनाव पाठशाला का निरीक्षण किया।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

पलामू: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बुधवार को डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मेदिनीनगर के राजकीय बालिका बुनियादी विद्यालय एवं भीष्म नारायण इंटर महाविद्यालय में आयोजित चुनाव पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ एवं बीएलए-2 के बीच समन्वय से संचालित गतिविधियों की जानकारी ली।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत चार नवंबर को प्रपत्र-2 का प्रकाशन तथा बीएलओ और बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की पांचवीं बैठक आयोजित की जाये। बैठक में सत्यापन नहीं कराने वाले मतदाताओं की नामवार सूची सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाई जाए तथा आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से सुझाव एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएं।

उन्होंने मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं पारदर्शी बनाने, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम शामिल होने से रोकने पर विशेष बल दिया साथ ही 18 नवंबर को प्रपत्र-3 के प्रकाशन एवं छठी बैठक के आयोजन को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिये।इस मौके पर डाल्टनगंज विधानसभा के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सदर अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

सरकारी कामकाज में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, तीन राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर लगी रोक

Nov 05, 2026, 10:30:00 AM
धनतेरस और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांची

Nov 05, 2026, 10:11:00 AM
युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ

Nov 05, 2026, 9:56:00 AM
विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज

Nov 05, 2026, 9:39:00 AM
ई-कैबिनेट व्यवस्था से बिहार में सुशासन को मिलेगी नई गति, निर्णय प्रक्रिया तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी-सम्राट चौधरी

Nov 05, 2026, 9:25:00 AM
कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!

Nov 05, 2026, 9:10:00 AM
गुलदस्ते की जगह फूलगोभी देकर किया स्वागत, एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र

Nov 05, 2026, 8:55:00 AM
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चुनाव पाठशाला का किया निरीक्षण, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाने के निर्देश
Nov 05, 2026, 8:42:00 AM
छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

Nov 05, 2026, 8:30:00 AM
मुंबई से आरा होते हुए मुजफ्फरपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, आज से बुकिंग शुरु

Nov 05, 2026, 7:14:00 AM