छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें, इसके लिए रोहतास डीएम दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

डेहरी: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को घाटों पर किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जा सकें, इसके लिए बुधवार को रोहतास के जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक ने डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में डीएम एवं एसपी ने डेहरी के सुधा फैक्ट्री क्षेत्र, एनीकट सहित अन्य प्रमुख छठ घाटों का दौरा किया। उन्होंने घाटों की स्थिति, श्रद्धालुओं के आने-जाने के रास्ते, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली और जहां भी कमियां नजर आईं, उन्हें समय रहते दूर करने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि छठ महापर्व के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा से जुड़ा मामला है। ऐसे में सभी घाटों पर पर्याप्त एवं मजबूत बैरिकेडिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित तरीके से पूजा-अर्चना कर सकें। घाटों पर पर्याप्त रोशनी, नियमित साफ-सफाई, पेयजल, सुगम पहुंच पथ तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।

उन्होंने विशेष रूप से छठ व्रतियों, बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया, ताकि पूजा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

वहीं, पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने छठ घाटों और आसपास के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता, रोहतास, अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी, ओएसडी, अंचल अधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर छठ पूजा से पूर्व सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने घाटों पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराने  का निर्देश दिया। प्रशासन की इस सक्रियता से उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा महापर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल में संपन्न होगा

सासाराम से लव कुमार की रिपोर्ट  


Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM