युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एल०एन० मिश्र इंस्टीट्यूट), पटना में नवनामांकित अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ किया।

युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान (एल०एन० मिश्र इंस्टीट्यूट), पटना में नवनामांकित अधिवक्ताओं के लिए स्टाइपेंड योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवपंजीकृत अधिवक्ताओं को चेक प्रदान कर योजना की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को स्टाईपेंड योजना के तहत मिलनेवाली 5 हजार रूपये प्रतिमाह की राशि का चेक प्रदान किया। नवपंजीकृत अधिवक्ताओं के लिए शुरू की गई यह योजना युवा अधिवक्ताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विधि के क्षेत्र में अपना करियर शुरू करने वाले युवा अधिवक्ताओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

इस अवसर पर महाधिवक्ता एस०डी० संजय ने मुख्यमंत्री एवं पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने पटना उच्च न्यायालय परिसर में स्व० रामबालक महतो स्मृति सभागार का उद्घाटन एवं छाया चित्र का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने स्व० रामबालक महतो के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  वी० कामेश्वर राव, न्यायाधीश श्री सुधीर सिंह, न्यायाधीश श्री राजीव रंजन प्रसाद, विधि मंत्री श्री संजय सिंह टाईगर, विधायक श्री रत्नेश कुमार, महाधिवक्ता, बिहार श्री एस०डी० संजय, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान की निदेशक डॉ० एन० विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण, बड़ी संख्या में अधिवक्तागण और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Trending News

IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
Nov 05, 2026, 11:29:00 AM
अनंत सिंह की बिटिया शिवांगी की शादी का आया पूरा शेड्यूल, 20 नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम, 25 को शुभ विवाह
अनंत सिंह की बिटिया शिवांगी की शादी का आया पूरा शेड्यूल, 20 नवंबर से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम, 25 को शुभ विवाह
Nov 05, 2026, 11:14:00 AM
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, राजकिशोर सिंह बने छपरा के नये सिटी एसपी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, राजकिशोर सिंह बने छपरा के नये सिटी एसपी
Nov 05, 2026, 10:49:00 AM
सरकारी कामकाज में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, तीन राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर लगी रोक
सरकारी कामकाज में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, तीन राजस्व कर्मियों की वेतनवृद्धि पर लगी रोक
Nov 05, 2026, 10:30:00 AM
धनतेरस और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांची
धनतेरस और आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ज्वेलरी दुकानों की सुरक्षा जांची
Nov 05, 2026, 10:11:00 AM
युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ
युवा अधिवक्ताओं को मिलेगा 5 हजार रूपये प्रतिमाह, मुख्यमंत्री ने स्टाइपेंड योजना का किया शुभारंभ
Nov 05, 2026, 9:56:00 AM
विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज
विराट कोहली मना रहे 38वां जन्मदिन, जानें उनके शरीर पर बने 13 'टैटू' का राज
Nov 05, 2026, 9:39:00 AM
ई-कैबिनेट व्यवस्था से बिहार में सुशासन को मिलेगी नई गति, निर्णय प्रक्रिया तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी-सम्राट चौधरी
ई-कैबिनेट व्यवस्था से बिहार में सुशासन को मिलेगी नई गति, निर्णय प्रक्रिया तेज, पारदर्शी एवं प्रभावी होगी-सम्राट चौधरी
Nov 05, 2026, 9:25:00 AM
कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!
कोयले का ढेर धंसा, 7 लोग दबे, तीन महिलाओं की मौत!
Nov 05, 2026, 9:10:00 AM
गुलदस्ते की जगह फूलगोभी देकर किया स्वागत, एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र
गुलदस्ते की जगह फूलगोभी देकर किया स्वागत, एसपी ने 20 से अधिक यूपीएससी अभ्यर्थियों को दिए सफलता के मंत्र
Nov 05, 2026, 8:55:00 AM