IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न। इसके प्रमुख वक्ता डॉ. संजीव कुमार डॉक्टर कुमारी अनुराग और डॉक्टर पंकज कुमार थे।

IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न

पटना : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न। इसके प्रमुख वक्ता डॉ. संजीव कुमार डॉक्टर कुमारी अनुराग और डॉक्टर पंकज कुमार थे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, पद्मश्री जितेंद्र कुमार सिंह ऑंकोलॉजिस्ट, डॉक्टर अनीता सिंह, आईएमए पूर्व प्रेजिडेंट डॉक्टर सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. रिदू शर्मा, सचिव डॉ. दिनेश कुमार एवं कई गण्य-मान्य की गरिमामयी  उपस्थिती थी। कैंसर का इलाज जीवन बचाने के लिए आवश्यक है। लेकिन कुछ कैंसर उपचार भविष्य की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित कर सकते हैं।

ऐसे में चिकित्सा विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा सामने आती है Oncofertility

ऐसे में चिकित्सा विज्ञान की एक महत्वपूर्ण शाखा सामने आती है Oncofertility। इसका उद्देश्य कैंसर के मरीजों को, जहां चिकित्सकीय रूप से संभव हो, उपचार शुरू होने से पहले 'फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन' के विकल्पों की जानकारी और समय पर विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है। एंब्रियो (भ्रूण) फ्रीजिंग, स्पर्म फ्रीजिंग, अंडे फ्रीजिंग और फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी कुछ अन्य विकल्प मरीज की उम्र, स्वास्थ्य और कैंसर उपचार की परिस्थितियों के अनुसार विचार किए जा सकते हैं।

कैंसर के उपचार और भविष्य की प्रजनन संभावनाओं के बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जा सकता है - डॉ. संजीव कुमार

डॉ. संजीव कुमार इस महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा मैं बताया कि कैंसर के उपचार और भविष्य की प्रजनन संभावनाओं के बीच बेहतर समन्वय कैसे स्थापित किया जा सकता है। साथ ही डॉक्टर कुमारी अनुराग ने फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी यानी बच्चेदानी ,अंडेदानी तथा ट्यूब की बढ़ाओ को दूरबीन सर्जरी की मदद से दूर कर प्राकृतिक गर्भाधान को बढ़ावा देने पर बल दिया। फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी किसी भी तरह के निसंता इलाज के पहले की कई बार प्राथमिक शर्त भी हो जाती है तथा कई लोगों में ट्यूब की बंदी खुल जाने से आईवीएफ जैसे महंगे इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है।

क्योंकि जीवन की रक्षा के साथ भविष्य की संभावनाओं पर विचार करना भी समग्र चिकित्सा देखभाल का हिस्सा है

क्योंकि जीवन की रक्षा के साथ भविष्य की संभावनाओं पर विचार करना भी समग्र चिकित्सा देखभाल का हिस्सा है। निःसंतानता केवल महिलाओं से जुड़ी समस्या नहीं है। पुरुषों में स्पर्म काउंट गति तथा आकार -प्रकार अन्य स्वास्थ्य संबंधी कारण भी प्रजनन क्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए किसी भी दंपति के  पुरुष और महिला दोनों का उचित मूल्यांकन आवश्यक है। डॉ. पंकज कुमार एंड्रोलॉजिस्ट एवं एंब्रॉलजिस्ट ने पुरुष बांझपन के उपचार एवं अत्याधुनिक विकल्पों के बारे में एविडेंस बेस्ड वैज्ञानिक जानकारी साझा किया।सही जांच, समय पर पहचान और उचित उपचार यही बेहतर परिणामों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

वैज्ञानिक ज्ञान का वास्तविक महत्व तब बढ़ता है, जब वह चिकित्सकीय कौशल और बेहतर मरीज देखभाल में परिवर्तित होता है

वैज्ञानिक ज्ञान का वास्तविक महत्व तब बढ़ता है, जब वह चिकित्सकीय कौशल और बेहतर मरीज देखभाल में परिवर्तित होता है। इसी उद्देश्य के 'विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर' ,पटना द्वारा संचालित 'नॉर्थ इंडिया'एस फर्स्ट रियल हैंडसम ट्रेनिंग सेंटर' व्यावहारिक चिकित्सा प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करने की कोशिश है। संस्थान द्वारा गायनी रेजिडेंट को  हर माह तीन  दिवसीय रियल हैंड्स ऑन ट्रेनिंग निशुल्क दी जाती है।

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एविडेंस बेस्ट प्रैक्टिस एवं रियल हैं के माध्यम से चिकित्सकों के कौशल विकास का प्रयास किया जाता है

विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में एविडेंस बेस्ट प्रैक्टिस एवं रियल हैं के माध्यम से चिकित्सकों के कौशल विकास का प्रयास किया जाता है। इसी यात्रा को 'रियल हैंड्स ऑन  रिवॉल्यूशन' दर्शाती है। यह यात्रा केवल प्रशिक्षण की नहीं, बल्कि ज्ञान को व्यवहार में बदलने के निरंतर प्रयास की कहानी है। बेहतर फर्टिलिटी केयर किसी एक तकनीक या एक उपचार पद्धति तक सीमित नहीं है। इसके लिए आवश्यक है सही जांच, वैज्ञानिक प्रमाण, विशेषज्ञों के बीच समन्वय और मरीज की परिस्थितियों को समझते हुए उपचार का चयन। कभी फर्टिलिटी एनहांसिंग सर्जरी, फर्टिलिटी प्रिजर्विंग सर्जरी  और कभी आर्टिफिशियल रिप्रोडक्टिव टेक्निक एवं क्रायोप्रिजर्वेशन हर विकल्प की अपनी भूमिका और सीमाएं हैं।

महत्वपूर्ण यह है कि मरीज को सही समय पर सही जानकारी और उपयुक्त उपचार उपलब्ध हो

महत्वपूर्ण यह है कि मरीज को सही समय पर सही जानकारी और उपयुक्त उपचार उपलब्ध हो। आज इसी वैज्ञानिक सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से आईएमए बिहार स्टेट पटना और वूमंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर पटना एक मंच पर आए हैं, जिसका उद्देश्य स्तरीय और पुरुष बांझपन और ऑनको फर्टिलिटी अर्थात (कैंसर मरीज में संतान सुख की संभावना) वैज्ञानिक संवाद को आगे बढ़ाना। बेहतर ज्ञान से क्योंकि बेहतर चिकित्सा की शुरुआत होती है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM