राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर निशाना साधा है।

राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष व सांसद अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया के जरिए जमकर निशाना साधा है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट करके अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले पर सवाल उठाए हैं। ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट किया कि अखिलेश यादव, ले लिए सब का हाल-समाचार? ऐसा लगता है कि आपके 'पीडीए' में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम होता जा रहा है।

रामपुर जाकर 'ए' से मिल लिए, बनारस में स्वजातीय वाले 'पी' के घर-दुकान हो लिए व लगे हाथ नाम करने के लिए 'डी' सांसद के महल में टहल आए - ओपी राजभर

ओपी राजभर ने लिखा कि रामपुर जाकर 'ए' से मिल लिए, बनारस में स्वजातीय वाले 'पी' के घर-दुकान हो लिए और लगे हाथ नाम करने के लिए 'डी' सांसद के महल में टहल आए। उन्होंने अखिलेश यादव के पुराने शासनकाल पर भी निशाना साधा। राजभर ने लिखा, "वैसे भी आपके राज में 'पी' और 'ए' के बीच असली 'डी' यानी दलित की स्थिति दयनीय ही रही।

आपकी सरकार ने पहले इसी 'डी' से जबरन लूट लिया था - राजभर

उन्होंने कहा कि वैसे, कभी मौका मिले तो आज नए उत्तर प्रदेश में किसी भी असली 'डी' की स्थिति देखने उनके आवास पर जाइएगा, उनका घर अब पक्का है, शौचालय बना है, उनकी महिलाएं स्वयं सहायता समूह से भी जुड़ दो पैसे कमा रही हैं और उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार भी मिल रहा है। जो आपकी सरकार ने पहले इसी 'डी' से जबरन लूट लिया था।

ओपी ने अखिलेश को सलाह देते हुए लिखा- महाराज, जमीन पर उतरिए

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए लिखा कि महाराज, जमीन पर उतरिए। सिर्फ अपने वालों के यहां नहीं, बल्कि आम जनता से भी मिलिए, तभी तो जानेंगे कि आपके कुशासन की तुलना में वर्तमान शासन में क्या क्या बदल गया है। सोचिएगा जरूर। उन्होंने अपनी पोस्ट के अंत में लिखा कि जय भारत, जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय परशुराम, जय महाराजा सुहेलदेव।

अखिलेश हमेशा से कहते आए हैं कि पीडीए का मतलब केवल पिछड़े, दलित व अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं है

अखिलेश यादव हमेशा से कहते आए हैं कि पीडीए का मतलब केवल पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें समाज का वह हर वर्ग शामिल है जो उत्पीड़न, पीड़ा, दुख या अपमान का सामना कर रहा है। ब्राह्मण समुदाय को लेकर बयान में उन्होंने यह भी कहा था कि 'पीडीए' में 'पी' का मतलब 'पंडित' से भी है और यदि कोई ब्राह्मण भी पीड़ित है तो वह इस दायरे का हिस्सा है।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
Nov 05, 2026, 1:10:00 PM
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
Nov 05, 2026, 12:40:00 PM
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
Nov 05, 2026, 12:27:00 PM
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने बुलाया, जंतर मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने बुलाया, जंतर मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ
Nov 05, 2026, 12:25:00 PM
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने की छापेमारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने की छापेमारी
Nov 05, 2026, 12:18:00 PM
शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर CM योगी व नीतीश सहित अन्य नेताओं ने किया याद
शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर CM योगी व नीतीश सहित अन्य नेताओं ने किया याद
Nov 05, 2026, 12:09:00 PM
'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा
'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा
Nov 05, 2026, 12:06:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम
Nov 05, 2026, 11:47:00 AM
अमेरिका में भारतीयों का दबदबा, मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवार विजयी
अमेरिका में भारतीयों का दबदबा, मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवार विजयी
Nov 05, 2026, 11:39:00 AM
IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
Nov 05, 2026, 11:29:00 AM