'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा

बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हुई इस शूटिंग की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं।

'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हुई इस शूटिंग की झलकियां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं।

जाह्नवी ने तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, "मुझे कोई चुटकी काटो। सच में, आप जितनी जोर से चाहें चुटकी काट सकते हैं, मुझे कुछ महसूस नहीं होगा क्योंकि मैं अभी भी ठंड से सुन्न हूं लेकिन हमने जो शूट किया है, उसे लेकर अंदर से बेहद खुश और उत्साहित हूं। तस्वीरों में जाह्नवी बर्फीले पहाड़ों के बीच नजर आ रही हैं। हालांकि उन्होंने शूटिंग की लोकेशन का खुलासा नहीं किया है।

इससे पहले जाह्नवी कपूर ने इस साल हैलोवीन पर अपनी दिवंगत मां और अभिनेत्री श्रीदेवी के प्रतिष्ठित किरदार को फिर से जीवंत किया था। उन्होंने श्रीदेवी की 1986 में आई फिल्म ‘नगीना’ के मशहूर लुक को रीक्रिएट किया था। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवात्रामणि) ने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का किरदार निभाया था।

जाह्नवी ने पोस्ट के साथ लिखा था, "हैप्पी हैलोवीन। मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को फिर से बनाने का मौका मिला। उन्होंने आगे कहा, "आजकल हैलोवीन अपने पसंदीदा किरदारों और पॉप कल्चर के यादगार पलों को दोबारा जीने का मौका बन गया है। कभी ये डरावने होते हैं, कभी मजेदार और कभी किसी को श्रद्धांजलि देने वाले। मम्मा, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक कौन हो सकता है?"

जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "तुमने इस बार हैलोवीन जीत लिया।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM योगी ने भेंट किया अंगवस्त्र
Nov 05, 2026, 1:10:00 PM
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
धनतेरस से एक दिन पहले महंगा हुआ सोना-चांदी, ट्रंप की हार के बाद बढ़ी खरीदारी
Nov 05, 2026, 12:40:00 PM
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
श्याम रजक का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में रहकर PM बनने का सपना देख रहे हैं कांग्रेस नेता
Nov 05, 2026, 12:27:00 PM
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने बुलाया, जंतर मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ
CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने बुलाया, जंतर मंतर प्रदर्शन मामले में पूछताछ
Nov 05, 2026, 12:25:00 PM
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने की छापेमारी
जिलाधिकारी के निर्देश पर मंडल कारा में जिला प्रशासन की टीम ने की छापेमारी
Nov 05, 2026, 12:18:00 PM
शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर CM योगी व नीतीश सहित अन्य नेताओं ने किया याद
शारदा सिन्हा के मधुर गीत देश में आज भी गूंज रहे, पुण्यतिथि पर CM योगी व नीतीश सहित अन्य नेताओं ने किया याद
Nov 05, 2026, 12:09:00 PM
'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा
'मुझे कोई चुटकी काटो' नए प्रोजेक्ट की शूटिंग से उत्साहित जाह्नवी कपूर, बहन खुशी ने ये कहा
Nov 05, 2026, 12:06:00 PM
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम
राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले-आपके PDA में 'डी' का मतलब दूर से प्रणाम
Nov 05, 2026, 11:47:00 AM
अमेरिका में भारतीयों का दबदबा, मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवार विजयी
अमेरिका में भारतीयों का दबदबा, मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल के 30 उम्मीदवार विजयी
Nov 05, 2026, 11:39:00 AM
IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
IMA पटना व विमेंस हॉस्पिटल एवं फर्टिलिटी रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 'ऑनको- फर्टिलिटी' कॉन्फ्रेंस संपन्न
Nov 05, 2026, 11:29:00 AM