वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा बयान

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार राज्य क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी है।

वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाए जाने पर मंत्री श्रेयसी सिंह का बड़ा बयान

पटना। बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए बिहार राज्य क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बधाई दी है। 

श्रेयसी सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "वैभव सूर्यवंशी को बिहार क्रिकेट टीम का कप्तान बनाए जाने पर बहुत शुभकामना देती हूं। कम उम्र में उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इस जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह कर सकें, इसके लिए मैं उन्हें शुभकामना देती हूं। मैं उनके कोच को भी बधाई देती हूं।" 

उन्होंने कहा, "मैं उम्मीद करती हूं कि बिहार के खिलाड़ी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं अन्य खेलों में भी आगे बढ़ेंगे। हमारा लक्ष्य है कि भारत की ओलंपिक के दल में हमारे राज्य की भागीदारी हो।"

खेल मंत्री ने कहा, "बिहार में पहली बार राज्य खेल आयोजित किए जा रहे हैं। बिहार में खेल से जुड़ी संरचना विकसित हो रही है। मैं मानती हूं कि खेल से जुड़ी अलग-अलग प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा दिखाने का उचित और बेहतर मंच मिलेगा और खिलाड़ी आगे बढ़ेंगे।"

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी सौंपकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत की तरफ से खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर का रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले वैभव बिहार टीम का सबसे बड़ा चेहरा हैं। टूर्नामेंट में उनपर कप्तानी के साथ-साथ अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर बिहार की टीम को आगे ले जाने की जिम्मेदारी होगी। 

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के पहले दो मैचों के लिए बिहार की टीम: वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका, अल्तिमिश अशरफ, तरुण कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेटकीपर), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), मयंक कुमार, रघुवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रसाद, पृथ्वी राज, मोहम्मद इजहार, अमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।

स्टैंडबाय: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM