एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ फेरबदल किए गए हैं। BCCI द्वारा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी समेत 15 सदस्यीय टीम चुनी गई है। चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया है।

एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ फेरबदल किए गए हैं। BCCI द्वारा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी समेत 15 सदस्यीय टीम  चुनी गई है। हालांकि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या इस टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। चोटिल तेज गेंदबाज हर्षित राणा को एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टी20 स्क्वाड से बाहर कर दिया है। वो अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उस की जगह पुरुष चयन समिति ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर को शामिल किया है।

चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज और एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया गया है। हर्षित हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह नहीं उबर सके हैं। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड दौरे पर खेला था। इसके बाद से वे चोट के कारण टीम से बाहर हैं। BCCI ने गुरुवार को एक प्रेस रिलीज जारी करके इसकी जानकारी दी। 

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि तेज गेंदबाज BCCI सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (CoE) में अपने रिहैब के दौरान अच्छी प्रगति कर रहा था।  लेकिन 7 सितंबर को प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करते समय वो फिर से चोटिल हो गए।  जिसके बाद उसे टीम से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह 27 वर्षीय तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया है। 

वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिटनेस के आधार पर टीम में शामिल किया गया है। बुमराह बाएं घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। वहीं, नीतीश रेड्डी क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। हालांकि BCCI सूत्र के मुताबिक, बुमराह और नीतीश दोनों की वापसी सही दिशा में है। 

विदर्भ के रहने वाले यश ठाकुर ने हाल ही में जुलाई में भारत के जिम्बाब्वे दौरे के दौरान अपना T20I डेब्यू किया था। उन्होंने दो मैच खेले और चार विकेट लिए। उन्होंने 50 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 81 विकेट लिए हैं। कुल मिलाकर यश ठाकुर अब तक 76 टी मैच खेले चुके हैं। जिसमें उनके नाम 19 की औसत से कुल 114 विकेट हैं।

बता दें कि भारत 28 सितंबर से एशियन गेम्स में अपना अभियान शुरू करेगा। एश‍ियन गेम्स 19 स‍ितंबर से शुरू होकर 4 अक्टूबर तक चलेंगे, जहां भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में 28 स‍ितंबर को खेलेगी। पुरुष सेलेक्शन कमेटी ने 15 सदस्यीय टीम चुनी है, जहां श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान बने हैं।  विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन और ईशान किशन संभालेंगे। 15 सदस्यीय एशियन गेम्स टीम में वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है। वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए भी चुना गया है।  

2026 एशियन गेम्स के लिए  टीम इंडिया का अपडेटेड टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर.

Trending News

 वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
वैशाली में निर्माणाधीन सिक्स लेन पुल का ढांचा गिरा, हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, पहुंची DM
Sep 10, 2026, 3:11:00 PM
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
एशियन गेम्स से पहले टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, ये खिलाड़ी Out, हार्द‍िक पंड्या बाहर, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 प्लेयर्स...
Sep 10, 2026, 2:48:00 PM
 उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
उत्पाद कार्यालय के गेट पर कथित अवैध वसूली का वीडियो वायरल, जांच के लिए टीम गठित
Sep 10, 2026, 2:13:00 PM
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने रचा इतिहास, इस अहम चुनाव में कांग्रेस को एक वोट से दी शिकस्त
Sep 10, 2026, 1:29:00 PM
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max की कीमत जानिए, Apple का पहला स्क्रीन मुड़ने वाला iPhone Duo भी लॉन्च
Sep 10, 2026, 1:19:00 PM
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव  दहशत में...
गंगा का रौद्र रूप, बाढ़ और जलकैदी बनने का मंडरा रहा खतरा, कई गांव दहशत में...
Sep 10, 2026, 12:41:00 PM
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
स्वास्थ्य मंत्री ने की पेशेंट रेफरल सिस्टम एवं टेलीमेडिसिन सेवाओं की समीक्षा, दिए कई निर्देश
Sep 10, 2026, 12:34:00 PM
 जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
जामताड़ा में दौड़ा न्याय रथ, शहरडाल पंचायत में लगा विधिक जागरूकता शिविर
Sep 10, 2026, 12:25:00 PM
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
बैंक में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के प्रस्ताव के पक्ष में नहीं CAIT/AIJGF
Sep 10, 2026, 12:19:00 PM
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 2.8 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
Sep 10, 2026, 12:15:00 PM