राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी

बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर भी क्रिकेट का नया इतिहास रचा दिया है। करीब 1121 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले शुरू हो गए हैं।

राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी

नालंदा : बिहार के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर भी क्रिकेट का नया इतिहास रचा दिया है। करीब 1121 करोड़ रुपए की लागत से बने अत्याधुनिक राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले शुरू हो गए हैं। उद्घाटन मैच बिहार और उत्तर प्रदेश के बीच खेला जा रहा है। बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में बिहार की कप्तानी साकिबुल गनी, जबकि उत्तर प्रदेश की कमान आर्यन जुयाल संभाल रहे हैं। 

IPL स्टार रिंकू सिंह के राजगीर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया

वहीं, आईपीएल स्टार रिंकू सिंह के राजगीर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। हालांकि, ऐतिहासिक मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों को स्टेडियम में प्रवेश नहीं मिल सका। दर्शक दीर्घा का काम पूरा नहीं होने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर दर्शकों की एंट्री पर रोक लगाई गई है। नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देते हुए कहा कि रणजी ट्रॉफी के आयोजन से बिहार के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। 

निर्माण कार्य पूरा होने और जरूरी मानकों के अनुरूप व्यवस्था होने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा - मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी

वहीं, मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने और जरूरी मानकों के अनुरूप व्यवस्था होने के बाद दर्शकों को प्रवेश मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में यहां आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी आयोजित होंगे। इस स्टेडियम के निर्माण कार्य में बीसीसीआई के हर मानकों का ख्याल रखा गया है। इस आयोजन से राजगीर को राष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है। 

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
Oct 11, 2026, 1:16:00 PM
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
Oct 11, 2026, 1:15:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 11, 2026, 1:04:00 PM
आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा
आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा
Oct 11, 2026, 12:51:00 PM
आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
Oct 11, 2026, 12:38:00 PM
 भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
Oct 11, 2026, 12:18:00 PM
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
Oct 11, 2026, 12:04:00 PM
नेपाल में फिर तबाही, 35 मकान डूबे, बह गए ढेरों पुल, हाई अलर्ट जारी, सेना ने संभाला मोर्चा
नेपाल में फिर तबाही, 35 मकान डूबे, बह गए ढेरों पुल, हाई अलर्ट जारी, सेना ने संभाला मोर्चा
Oct 11, 2026, 11:44:00 AM
सासाराम के ताराचंडी धाम में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ महा अनुष्ठान
सासाराम के ताराचंडी धाम में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ महा अनुष्ठान
Oct 11, 2026, 11:27:00 AM
बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश
बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश
Oct 11, 2026, 11:00:00 AM