जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के युवाओं को ‘तेलचट्टा’ कहने वाले बयान पर आपत्ति जताई है और उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए युवाओं के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर (SIR) के विरोध में दिल्ली में हुए सीजेपी के प्रोटेस्ट पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सवाल उठाया है। जीतन राम मांझी ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि 'तेलचट्टों और झींगुरों से निपटना जानते हैं'। मांझी के इस बयान पर चिराग पासवान ने पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के युवाओं को ‘तेलचट्टा’ कहने वाले बयान पर आपत्ति जताई है।  

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने जीतन राम मांझी के युवाओं को ‘तेलचट्टा’ कहने वाले बयान पर आपत्ति जताई है और उन्होंने कहा कि राजनीति के लिए युवाओं के प्रति ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। युवाओं को ऐसे शब्दों से संबोधित करना कतई जायज नहीं है। चिराग पासवान ने कहा कि छात्र आंदोलन लोकतंत्र में बदलाव की दिशा दिखाते हैं, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण होना चाहिए। 

केंद्र सरकार द्वारा आंदोलन को नियंत्रित करने के प्रयास को चिराग ने उचित बताया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर चिराग ने कहा कि हर समस्या का समाधान इस्तीफा नहीं है। SIR के मुद्दे पर उन्होंने विपक्षी दलों को अपनी सरकार वाले राज्यों में इस्तीफा देकर सामने आने की चुनौती दी। युवाओं के वोट चोरी के आरोपों पर प्रदर्शन को लेकर चिराग ने कहा कि युवाओं ने हमेशा देश की दशा और दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाई है।

चिराग पासवान ने कहा-जब छात्र अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाते हैं, तो कई बार ऐसे आंदोलन देश को नई दिशा दिखाने का काम करते हैं। इतिहास में युवाओं और छात्रों के आंदोलनों ने कई महत्वपूर्ण बदलावों का रास्ता तैयार किया है। इसलिए किसी आंदोलन को केवल राजनीतिक चश्मे से देखना उचित नहीं है। युवाओं के वोट चोरी के आरोपों को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर चिराग पासवान ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए युवाओं को गलत दिशा में ले जाने की कोशिश करते हैं। 

बता दें कि केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीजेपी के प्रोटेस्ट और कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के लगातार SIR के मुद्दे पर हंगामे पर सवाल उठाया है। मांझी ने विरोध कर रहे लोगों पर हमला बोलते हुए इसे देश विरोधी साजिश बताया है। जीतन राम मांझी ने प्रदर्शनकारियों पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत की धरती शेरों की धरती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे नेता किसी चुनौती से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पता है कि तिलचट्टों और झींगुरों से कैसे निपटना है। 

Trending News

मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
Oct 11, 2026, 2:43:00 PM
 'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
Oct 11, 2026, 2:38:00 PM
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
Oct 11, 2026, 2:33:00 PM
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
Oct 11, 2026, 2:20:00 PM
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
Oct 11, 2026, 2:03:00 PM
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
Oct 11, 2026, 1:49:00 PM
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
Oct 11, 2026, 1:45:00 PM
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
Oct 11, 2026, 1:16:00 PM
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
Oct 11, 2026, 1:15:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 11, 2026, 1:04:00 PM