बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार को पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर डेटा सेंटर, आधारभूत संरचनाओं तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया।

बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश

बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक नवीन कुमार, IAS ने शनिवार को पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण कर डेटा सेंटर, आधारभूत संरचनाओं तथा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में संचालित गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र में यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव से संबंधित मामलों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने Ravi Industry, Recon Engicon Pvt. Ltd., UNO Digital Pvt. Ltd., SLMG Beverage Pvt. Ltd., Prius System LLP, CtrlS, Ambe Infra Green LLP, Aeron Healthcare Pvt. Ltd., Bihar Trade Tower, Vijayam Educational Trust, Maa Re Rolling Mill, Puja Printech Pvt. Ltd., Satya Enterprises, Eclet Industries Ltd., Civ Mill Industries Pvt. Ltd., Tirupati Industries एवं Ruby Fastner सहित विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयों का जायजा लिया।

प्रबंध निदेशक ने औद्योगिक क्षेत्र में निजी वाहनों के अनियंत्रित आवागमन को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से सभी प्रवेश द्वारों पर एक्सेस कंट्रोल व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य एवं आंतरिक सड़कों के दोनों ओर औद्योगिक इकाइयों द्वारा अनधिकृत रूप से निर्माण सामग्री रखे जाने के मामलों में नियमानुसार तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में उन्होंने तत्काल सफाई एवं कचरा हटाने तथा सड़क किनारे कचरा फेंकने पर रोक लगाने के लिए संबंधित इकाइयों को माइकिंग एवं नोटिस के माध्यम से जागरूक करने और नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पॉलिटेक्निक/साईं मंदिर के निकट बियाडा की भूमि पर अनधिकृत वाहन पार्किंग के मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने तथा साईं मंदिर के संचालक द्वारा बियाडा की भूमि पर कथित अनधिकृत भवन निर्माण के संबंध में नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

सड़क एवं आधारभूत संरचनाओं के रखरखाव के संबंध में प्रबंध निदेशक ने बुडको (बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम) द्वारा सीवर लाइन की मरम्मत के बाद सड़क को पूर्व स्थिति में बहाल नहीं किए जाने के मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने सड़क की पुनर्स्थापना पर होने वाले अनुमानित व्यय की वसूली के लिए बुडको को पत्र जारी करने का निर्देश दिया।

औद्योगिक क्षेत्र में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं नियमानुसार निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने स्वीकृत सूचीबद्ध वास्तुविदों द्वारा अनुमोदित नक्शे के अनुरूप निर्माण कार्यों की बियाडा के अभियंताओं के माध्यम से समय-समय पर निगरानी करने को कहा।

प्रबंध निदेशक ने कार्यपालक निदेशक (ऑपरेशंस) को निरीक्षण के दौरान चिह्नित सभी मामलों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित उप महाप्रबंधक (DGM) एवं अन्य अधिकारियों के माध्यम से कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाइयां निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाएं तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

बियाडा राज्य में औद्योगिक आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ करने, औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ, सुरक्षित एवं व्यवस्थित औद्योगिक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। औद्योगिक क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण, भूमि का नियमानुसार उपयोग, आधारभूत सुविधाओं का उचित रखरखाव तथा नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करना बिहार में निवेश-अनुकूल वातावरण के निर्माण एवं औद्योगिक विकास को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

Trending News

आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
Oct 11, 2026, 12:38:00 PM
 भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
Oct 11, 2026, 12:18:00 PM
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
Oct 11, 2026, 12:04:00 PM
नेपाल में फिर तबाही, 35 मकान डूबे, बह गए ढेरों पुल, हाई अलर्ट जारी, सेना ने संभाला मोर्चा
नेपाल में फिर तबाही, 35 मकान डूबे, बह गए ढेरों पुल, हाई अलर्ट जारी, सेना ने संभाला मोर्चा
Oct 11, 2026, 11:44:00 AM
सासाराम के ताराचंडी धाम में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ महा अनुष्ठान
सासाराम के ताराचंडी धाम में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ महा अनुष्ठान
Oct 11, 2026, 11:27:00 AM
बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश
बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश
Oct 11, 2026, 11:00:00 AM
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
Oct 11, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
Oct 11, 2026, 10:12:00 AM
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, हुए रिहा
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, हुए रिहा
Oct 11, 2026, 9:52:00 AM
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 11, 2026, 8:57:00 AM