पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप

बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मधुबनी पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत नौ नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से रेस्क्यू (मुक्त) कराया है।

पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप

मधुबनी : बिहार के मधुबनी जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। मधुबनी पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत नौ नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से रेस्क्यू (मुक्त) कराया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आर्केस्ट्रा संचालकों सहित कुल 15 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 12 पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां नाबालिग हैं

आपको बता दें कि रेस्क्यू की गई सभी लड़कियां नाबालिग हैं। सुरक्षा और गोपनीयता का ध्यान रखते हुए उन्हें महिला थाना लाया गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष पेश किया जाएगा, जो उनके संरक्षण और पुनर्वास पर फैसला करेगी। गिरफ्तार किए गए सभी 15 आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुरुष आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और महिला आरोपियों पर भी कानूनी प्रक्रिया चल रही है।

कार्रवाई ग्रामीण SP शिवम धाकड़ की निगरानी में की गई

यह कार्रवाई ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ की निगरानी में की गई। इस छापेमारी दल में एएसपी रश्मि, साइबर क्राइम डीएसपी अंकुर कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की टीम और महिला थाना अध्यक्ष रीना भारती समेत कई थानों की पुलिस और जवान शामिल थे। इस अचानक हुई बड़ी कार्रवाई के बाद जिले के अन्य आर्केस्ट्रा संचालकों और मानव तस्करी से जुड़े तत्वों में हड़कंप मच गया है।

Trending News

सासाराम के ताराचंडी धाम में नवरात्र के पहले दिन उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, मां शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुआ महा अनुष्ठान

Oct 11, 2026, 11:27:00 AM
बियाडा के प्रबंध निदेशक ने पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र का किया निरीक्षण, अतिक्रमण, अवैध निर्माण एवं स्वच्छता संबंधी मामलों में कार्रवाई के निर्देश

Oct 11, 2026, 11:00:00 AM
सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हूती का हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल

Oct 11, 2026, 10:25:00 AM
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
Oct 11, 2026, 10:12:00 AM
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, हुए रिहा

Oct 11, 2026, 9:52:00 AM
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

Oct 11, 2026, 8:57:00 AM
JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी

Oct 11, 2026, 8:25:00 AM
बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत

Oct 11, 2026, 8:18:00 AM
प्रसिद्ध पिस्ता हाउस में 58.5 किलोग्राम ड्राइड फ्रूट्स व अन्य खाद्य सामग्री जब्त, खाद्य विभाग की जांच से हडकंप

Oct 10, 2026, 9:23:00 PM
राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर

Oct 10, 2026, 9:12:00 PM