बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा पंचायत के इटहरी गांव के वार्ड नंबर 12 में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 12 वर्षीय सुमित कुमार की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप है।

बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के घैलाढ़ ओपी क्षेत्र अंतर्गत रतनपुरा पंचायत के इटहरी गांव के वार्ड नंबर 12 में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 12 वर्षीय सुमित कुमार की गला काटकर हत्या किए जाने का आरोप है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कथित आरोपी को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसकी भी मौत हो गई। एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव में मातम और तनाव का माहौल बना रहा। 

घटना की सूचना मिलते ही DSP अजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे सुमित कुमार दो अन्य बच्चों के साथ शौच के लिए इटहरी पुल की ओर गया था। इसी दौरान बराही गांव के वार्ड नंबर आठ निवासी राजकिशोर यादव के पुत्र अनिल कुमार पर सुमित को पकड़कर कचिया से उसका गला काटने का आरोप लगाया गया है। घटना को देखकर साथ गए दोनों बच्चों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कथित आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, घटना की पूरी परिस्थितियां और दोनों मौतों से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की तथा उन्हें समझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल से एक धारदार कचिया और मोबाइल बरामद किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि एक 12 वर्षीय बालक की धारदार घरेलू हथियार से गला रेट कर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्या के आरोप में आक्रोशित ग्रामीणों ने एक युवक की पिटाई की। जिस दौरान उक्त युवक की भी मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद टॉयलेट कार्रवाई करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
पुलिस ने एक बड़े अभियान के तहत 9 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा केंद्रों से किया रेस्क्यू, मचा हड़कंप
Oct 11, 2026, 10:12:00 AM
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, सुनवाई जारी
CJP Delhi Protest : अभिजीत, सौरव और आशुतोष की ACM कोर्ट में पेशी, सुनवाई जारी
Oct 11, 2026, 9:52:00 AM
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
INDvsWI : इंदौर में तीसरा टी20 मैच आज, बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें
Oct 11, 2026, 8:57:00 AM
JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी
JP के विचार आज भी प्रासंगिक, युवाओं और राजनेताओं के लिए उनका जीवन अनुकरणीय - प्रमोद चंद्रवंशी
Oct 11, 2026, 8:25:00 AM
बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत
बच्चे की गला काटकर हत्या का आरोप, ग्रामीणों की पिटाई से कथित आरोपी की भी मौत
Oct 11, 2026, 8:18:00 AM
प्रसिद्ध पिस्ता हाउस में 58.5 किलोग्राम ड्राइड फ्रूट्स व अन्य खाद्य सामग्री जब्त, खाद्य विभाग की जांच से हडकंप
प्रसिद्ध पिस्ता हाउस में 58.5 किलोग्राम ड्राइड फ्रूट्स व अन्य खाद्य सामग्री जब्त, खाद्य विभाग की जांच से हडकंप
Oct 10, 2026, 9:23:00 PM
राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर
राज्य में चुस्त कानून व्यवस्था को लेकर कवायद, रत्न संजय बने एडीजे लॉ एंड ऑर्डर
Oct 10, 2026, 9:12:00 PM
नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
नवरात्र पर फूलों की मांग में उछाल, एक करोड़ के कारोबार का अनुमान
Oct 10, 2026, 7:49:00 PM
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
मीडिया-प्रशासन महासंगम : 'विश्वास के साझेदार, विकास के सहयात्री' पर हुई ऐतिहासिक कार्यशाला
Oct 10, 2026, 7:42:00 PM
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
जेएनयू प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया कांग्रेस भवन का घेराव, सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन
Oct 10, 2026, 7:33:00 PM