सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना

शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे देश में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का माहौल है। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की उपासना में लीन हैं।

सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना

मोतिहारी : शारदीय नवरात्र को लेकर पूरे देश में मां दुर्गा की भक्ति और आराधना का माहौल है। मंदिरों से लेकर पूजा पंडालों तक श्रद्धालु मां दुर्गा की उपासना में लीन हैं। इसी कड़ी में पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा प्रखंड अंतर्गत सिरसिया में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।

गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए

दरअसल, रामायण से जुड़ी पौराणिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध सीताकुंड से जल लाकर कलश यात्रा निकालने की परंपरा सिरसिया दुर्गा पूजा समिति द्वारा वर्षों से निभाई जा रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने सीताकुंड से जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और मां दुर्गा के जयकारों के बीच निकली इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। खासकर महिलाओं और बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। 

श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मां दुर्गा की स्तुति करते हुए आगे बढ़ते नजर आए

आपको बता दें कि श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मां दुर्गा की स्तुति करते हुए आगे बढ़ते नजर आए। पूरे रास्ते भक्तिमय गीतों और जयकारों से माहौल गुंजायमान रहा। आयोजक मयंक कुमार कुशवाहा के अनुसार, इस धार्मिक परंपरा का उद्देश्य मां दुर्गा के प्रति आस्था प्रकट करना और क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। कलश यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

मोतिहारी से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

Trending News

मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
Oct 11, 2026, 2:43:00 PM
 'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
Oct 11, 2026, 2:38:00 PM
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
Oct 11, 2026, 2:33:00 PM
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
Oct 11, 2026, 2:20:00 PM
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
Oct 11, 2026, 2:03:00 PM
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
Oct 11, 2026, 1:49:00 PM
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
Oct 11, 2026, 1:45:00 PM
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
Oct 11, 2026, 1:16:00 PM
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
Oct 11, 2026, 1:15:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 11, 2026, 1:04:00 PM