'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस-सीजेपी के आंदोलन और ट्रेन रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

 'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस-सीजेपी के आंदोलन और ट्रेन रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा। पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि ट्रेन बंद, इंटरनेट बंद ऐसा पहले नहीं हुआ, मनमोहन की सरकार में ऐसा नहीं हुआ।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल और प्रियंका गांधी को जान से मारने की साजिश है। 3 सालों से वोट की चोरी की बात हो रही है। पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में जनता के अधिकारों, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ रहा है। 

पप्पू यादव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार चोर घोषित हो गए है, जेल इन्हे जाना होगा, फांसी से कोई नहीं रोक सकता। 1942 के बाद अपने ही देश के अंग्रेजों के खिलाफ जेन G अल्फा आंदोलन हो रहा है। अपने आप डरने वाला तानाशाह एक गद्दार, राजद्रोह व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे देश पर हमला करवा रहा है। मोदी जी और अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा। पीएम को इस्तीफा देना होगा, एकमात्र न्यायालय पर भरोसा रह गया है।

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार देश की आम जनता के बजाय कुछ उद्योगपतियों के हितों में काम कर रही है। उन्होंने एलन मस्क के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए और पूछा कि प्रधानमंत्री के कथित अपमान पर बीजेपी और गोदी मीडिया की ओर से प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में प्रधानमंत्री से ऊपर सुपर प्राइम मिनिस्टर की तरह कुछ उद्योगपति काम कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, दाल और सब्जियों की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई से आम जनता परेशान है और मध्यम वर्ग EMI के बोझ तले दबा हुआ है। उन्होंने दावा किया कि 2014 के मुकाबले देश पर कर्ज का बोझ काफी बढ़ गया है। 

पूर्णिया सांसद ने कांग्रेस को देश का भविष्य, उम्मीद और विश्वास बताते हुए कहा कि पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि जनता के वोट का अधिकार वापस  दिलाने के लिए लड़ रही है। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को संविधान तथा जनता के अधिकारों की लड़ाई का चेहरा बताया।

Trending News

'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
'सबूत दिखाओ', रेखा संग लिव इन की खबरों पर बुरी तरह भड़क गए अमिताभ बच्चन, 200 करोड़ का 'जलसा'
Oct 11, 2026, 3:37:00 PM
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
अंग्रेजों के जमाने का पुल ध्वस्त, एक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Oct 11, 2026, 2:54:00 PM
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
राघोपुर के मां वन देवी मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य सजावट से जगमगाया मंदिर
Oct 11, 2026, 2:53:00 PM
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने PMRP का निर्माण वर्ष 2028 तक पूर्ण करने व नेहरु पथ पर 2 फुट ओवरब्रिज बनाने का दिया निर्देश
Oct 11, 2026, 2:43:00 PM
 'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
'ज्ञानेश कुमार को फांसी से कोई नहीं रोक सकता' पप्पू यादव बोले-मोदी जी-अमित शाह को भारत छोड़ना पड़ेगा
Oct 11, 2026, 2:38:00 PM
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में गैस की चपेट में आने से 2 कर्मियों की मौत
Oct 11, 2026, 2:33:00 PM
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
सराही में निकली भव्य कलश शोभायात्रा, 121 कन्याओं ने उठाया कलश, नौ रूपों में दिखीं मां दुर्गा
Oct 11, 2026, 2:20:00 PM
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
Oct 11, 2026, 2:03:00 PM
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
Oct 11, 2026, 1:49:00 PM
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
Oct 11, 2026, 1:45:00 PM