आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा

रांची। खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Ranchi) के हॉस्टल में शनिवार रात एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य के रूप में हुई है।

आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा

रांची। खेलगांव स्थित भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT Ranchi) के हॉस्टल में शनिवार रात एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक छात्र की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी आदित्य के रूप में हुई है। वह संस्थान में बी.टेक प्रथम वर्ष का छात्र था। इस घटना के बाद रविवार को संस्थान परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। साथी छात्रों ने प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।

परिसर में बुनियादी चिकित्सा सुविधाओं का अभाव

आक्रोशित छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस या ऑक्सीजन जैसी कोई प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं थी। छात्रों के अनुसार, यदि आदित्य को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल जाती, तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। प्रबंधन की इसी कथित संवेदनहीनता के खिलाफ छात्रों ने कैंपस में धरना शुरू कर दिया है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने घटना का संज्ञान लिया है। आयोग ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले को संदिग्ध आत्महत्या मानकर जांच शुरू कर दी है। संस्थान प्रशासन ने अभी तक इस पूरे घटनाक्रम पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पूर्व विधायक मिथिलेश कुमार ने शस्त्र और शास्त्र किए भेंट
Oct 11, 2026, 2:03:00 PM
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'
Oct 11, 2026, 1:49:00 PM
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
अटूट जन आस्था का केंद्र है तुतलेश्वरी भवानी, कोई भी भक्त यहां से नहीं जाता निराश
Oct 11, 2026, 1:45:00 PM
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
सीताकुंड के जल से निकली भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने की मां दुर्गा की आराधना
Oct 11, 2026, 1:16:00 PM
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
जीतन राम मांझी ने युवाओं को कहा-तेलचट्टा और झींगुर, भड़के चिराग पासवान ने लगाई क्लास
Oct 11, 2026, 1:15:00 PM
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने जेपी की जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Oct 11, 2026, 1:04:00 PM
आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा
आईआईआईटी रांची में छात्र की संदिग्ध मौत, परिसर में भारी हंगामा
Oct 11, 2026, 12:51:00 PM
आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
आरा की अधिष्ठात्री देवी है मां आरण्य देवी, मंदिर में एक साथ विराजती मां सरस्वती और महालक्ष्मी, पांडवों से जुड़ा बड़ा रहस्य
Oct 11, 2026, 12:38:00 PM
 भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
भीषण सड़क हादसा, मिठाई दुकान में घुसा ट्रेलर, दो की मौत, पांच घायल, सड़क जाम
Oct 11, 2026, 12:18:00 PM
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
राजगीर का क्रिकेट स्टेडियम ने रचा इतिहास, रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-ए के मुकाबले हुए शुरू, आमने सामने बिहार व यूपी
Oct 11, 2026, 12:04:00 PM