तीसरा वनडे: टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी, भारत ने टॉस जीत न्यूजीलैंड को सौंपी बल्लेबाजी

हैमिल्टन। न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला सेडॉन पार्क में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।

शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। उम्मीद है मौसम साफ हो जाएगा। लगातार बारिश निराशाजनक है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"  

न्यूजीलैंड के कप्तान सैंटनर ने कहा, "कल हमने अच्छी ट्रेनिंग की। पिच कुछ समय से पिच ढकी थी, इसलिए अपना असर दिखाएगी। पिछले मैच में उस पिच पर 180 का स्कोर अच्छा होता और हमें आज इसका अंदाजा लगाना होगा। हमारी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। टिकनर की जगह फिशर टीम में आए हैं।" 

बारिश की वजह से टॉस 2 घंटे की देरी से हुआ। इसका असर मैच की निर्धारित ओवरों पर पड़ा है। मैच अब 50 की जगह 40 ओवर का खेला जाएगा। एक गेंदबाज अधिकतम 8 ओवर की गेंदबाजी कर सकता है।  

वनडे सीरीज बारिश की वजह से बुरी तरह प्रभावित रही है। दूसरे वनडे में भी बारिश की दखल की वजह से डीएलएस नियम के तहत भारतीय टीम को विजेता घोषित किया गया था। 

पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय टीम शुरुआती 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त बना चुकी है। इस मैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ट्रॉफी अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। इस मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल सहित कई बार स्टार टेस्ट सीरीज की तैयारी में व्यस्त हो जाएंगे। आखिरी दो वनडे मैच भारत को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलना है। 

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह।

सोर्स-आईएएनएस

Trending News

अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
अपराधियों का तांडव! पुल पर बैठे युवक को मार दी गोली, मामा घर रहता था युवक
Nov 10, 2026, 9:16:00 PM
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
छठ से पहले शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान सुनिश्चित करें : शिक्षा मंत्री
Nov 10, 2026, 9:08:00 PM
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, छात्राओं के लिए नई योजना, सम्राट कैबिनेट में 32 एजेंडों पर लगी मुहर
Nov 10, 2026, 7:07:00 PM
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
बिहार में 34 IAS अधिकारियों को प्रमोशन, विशेष सचिव रैंक में मिली प्रोन्नति, देखें पूरी लिस्ट
Nov 10, 2026, 6:55:00 PM
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
उम्र 20 साल, रौब निगरानी अफसर का! EOU अधिकारी बनकर इंजीनियर से मांगी दो लाख की रंगदारी, अब खुद गिरफ्तार
Nov 10, 2026, 6:39:00 PM
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
UGC, SC-ST काला कानून लाकर भ्रम में ना रहें PM, अजीत भारती बोले-सवर्ण नेताओं को लालू-तेजस्वी से सीखना चाहिए
Nov 10, 2026, 6:11:00 PM
 मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
मंत्री लेसी सिंह पहुंचीं सहरसा, सुशासन दिवस नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक
Nov 10, 2026, 5:43:00 PM
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
मोबाइल गुम होने के बाद साइबर ठगी का शिकार, दर्जनों खातों में हुआ यूपीआई ट्रांजैक्शन
Nov 10, 2026, 5:23:00 PM
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
जन्मदिन को बनाया सेवा का अवसर, रक्तदान शिविर का डीएम वर्षा सिंह ने किया उद्घाटन
Nov 10, 2026, 5:12:00 PM
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
बिहार के 1 करोड़ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में पैसे ट्रांसफर, सहरसा के 2.25 लाख लाभुक हुए लाभान्वित
Nov 10, 2026, 4:32:00 PM