INDvsWI : 'सरपंच' का लाजवाब और बेहतरीन पारी, 8 विकेट से जीता भारत

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर आई हुई है। जिसमें तीन एकदिवसीय और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है।

INDvsWI : 'सरपंच' का लाजवाब और बेहतरीन पारी, 8 विकेट से जीता भारत

लखनऊ : वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारतीय दौरे पर आई हुई है। जिसमें तीन एकदिवसीय और पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। कल यानी छह अक्टूबर को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार रात सात बजे से शुरू हुआ। 

कप्तान श्रेयस ने शानदार शतकीय पारी खेली

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबादी करने का फैसला लिया जो कि सही साबित हुआ। कप्तान श्रेयस अय्यर ने नाबाद लाजवाब और बेहतरीन शतकीय पारी खेली और टीम पहले टी20 मैच में आठ विकेट से जीत दिला दी। साथ ही 'मैन ऑफ द मैच' भी बने। इस तरह भारत ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। दूसरा टी20 मैच नौ अक्टूबर को झारखंड की राजधानी रांची में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज भी 2-1 से जीती थी।

इंडीज की तरफ से कप्तान होप व रदरफोर्ड ने खेली अर्धशतकीय पारी

वहीं टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पायी और पूरी टीम 19.1 ओवर में 171 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज के कप्तान व विकेटकीपर शाई होप (56 रन, 34 गेंद, छह चौके, तीन छक्के) और शेरफेन रदरफोर्ड (52 रन, 37 गेंद, छह चौके, दो छक्के) ने अर्धशतकीय पारी खेली। जिसके बदौलत टीम 150 के पार पहुंच गई। वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी की बात करें तो नमन धीर (31/3), कुलदीप यादव (33/2), अक्षर पटेल (26/2) के अलावा अर्शदीप सिंह और मंयक यादव ने एक-एक विकेट हासिल किए। 

कप्तान श्रेयस और किशन ने ताबड़तोड़ पारी खेली

जबकि भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो ओपनर अभिषेक शर्मा (21) और विकेटकीपर बल्लेबाजी संजू सैमसन (11) ने कुछ खास शुरुआत नहीं की। भारतीय टीम ने 35 के स्कोर पर अपना दो विकेट गंवा दिया। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (नाबाद 102 रन, 43 गेंद, 10 चौके, छह छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (नाबाद 37 रन, 27 गेंद, पांच चौके) ने शानदार खेल का नजारा पेश करते हुए नाबाद रहते हुए टीम को जीत ही नहीं दिलायी बल्कि वेस्टइंडीज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। भारतीय टीम ने यह मैच 14.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाकर मैच आठ विकेट से जीत कर सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली।

Trending News

पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश
पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश
Oct 07, 2026, 9:54:00 AM
सुबह-सुबह सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, सभी जख्मी, हथियार व कारतूस बरामद
सुबह-सुबह सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, सभी जख्मी, हथियार व कारतूस बरामद
Oct 07, 2026, 9:28:00 AM
अचानक 4 मासूम बच्चे की बिगड़ी तबीयत, देखते ही देखते अचेत होकर गिरे, एक की मौत, 3 की स्थिति गंभीर
अचानक 4 मासूम बच्चे की बिगड़ी तबीयत, देखते ही देखते अचेत होकर गिरे, एक की मौत, 3 की स्थिति गंभीर
Oct 07, 2026, 9:08:00 AM
अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास, पुलिस ने तुरंत की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास, पुलिस ने तुरंत की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
Oct 07, 2026, 9:00:00 AM
चास में पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिलाओं से जेवरात की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस
चास में पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिलाओं से जेवरात की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस
Oct 07, 2026, 8:40:00 AM
INDvsWI : 'सरपंच' का लाजवाब और बेहतरीन पारी, 8 विकेट से जीता भारत
INDvsWI : 'सरपंच' का लाजवाब और बेहतरीन पारी, 8 विकेट से जीता भारत
Oct 07, 2026, 8:11:00 AM
प्रशासन vs डॉक्टर : निजी क्लिनिक सील करने पर भड़के चिकित्सक
प्रशासन vs डॉक्टर : निजी क्लिनिक सील करने पर भड़के चिकित्सक
Oct 06, 2026, 7:31:00 PM
कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों व बोनस को लेकर सेल-बीएसएल प्रबंधन व एनजेसीएस नेताओं के खिलाफ मौन जुलूस निकालकर जताया विरोध
कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों व बोनस को लेकर सेल-बीएसएल प्रबंधन व एनजेसीएस नेताओं के खिलाफ मौन जुलूस निकालकर जताया विरोध
Oct 06, 2026, 7:15:00 PM
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध अवस्था में युवक की लाश मिलने से सनसनी, परिजनों की हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Oct 06, 2026, 7:10:00 PM
ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम
ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम
Oct 06, 2026, 6:53:00 PM