पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश

पर्व-त्योहारों के सीजन को देखते हुए छोटानागपुर जोन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है।

पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश

बोकारो : पर्व-त्योहारों के सीजन को देखते हुए छोटानागपुर जोन में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी है। श्रद्धालुओं को भयमुक्त माहौल देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने जोन के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ अहम बैठक कर विशेष दिशा-निर्देश दिए। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

IG ने पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण व ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है

आईजी ने पूजा पंडालों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के साथ-साथ भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया है। पूजा समितियों के साथ थाना और मंडल स्तर पर बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी। पंडालों में अग्निशमन व्यवस्था और शॉर्ट सर्किट से बचाव के इंतजाम अनिवार्य रूप से जांचे जाएंगे। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। जरूरत के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस बल की मांग पुलिस मुख्यालय से की गई है। पुलिस का मकसद साफ है भक्तिभाव के बीच सुरक्षा का भरोसा और त्योहारों में किसी तरह का खलल नहीं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

4 साल में पहली बार बढ़ा रेपो रेट, होम से कार लोन तक होंगे महंगे, बढ़ेगी EMI

Oct 07, 2026, 10:47:00 AM
सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला बेगूसराय, 3 लोगों को लगी गोली

Oct 07, 2026, 10:09:00 AM
पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश
पर्व-त्योहारों पर छोटानागपुर जोन में हाई अलर्ट, सुरक्षा को लेकर IG ने दिए सख्त निर्देश
Oct 07, 2026, 9:54:00 AM
सुबह-सुबह सीतामढ़ी में 3 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर, सभी जख्मी, हथियार व कारतूस बरामद

Oct 07, 2026, 9:28:00 AM
अचानक 4 मासूम बच्चे की बिगड़ी तबीयत, देखते ही देखते अचेत होकर गिरे, एक की मौत, 3 की स्थिति गंभीर

Oct 07, 2026, 9:08:00 AM
अस्पताल में नाबालिग के साथ दुष्कर्म  करने का प्रयास, पुलिस ने तुरंत की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Oct 07, 2026, 9:00:00 AM
चास में पुलिसकर्मी बनकर वृद्ध महिलाओं से जेवरात की ठगी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Oct 07, 2026, 8:40:00 AM
INDvsWI : 'सरपंच' का लाजवाब और बेहतरीन पारी, 8 विकेट से जीता भारत

Oct 07, 2026, 8:11:00 AM
ईंट निर्माताओं के अभिनंदन समारोह में मंत्री का भव्य स्वागत, मिट्टी की समस्या दूर करने का दिया भरोसा

Oct 06, 2026, 7:50:00 PM
प्रशासन vs डॉक्टर : निजी क्लिनिक सील करने पर भड़के चिकित्सक

Oct 06, 2026, 7:31:00 PM