ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम

आरा: कोईलवर। गीधा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आईओसीएल प्लांट के मेन गेट के पास खाली सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी.

ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम

आरा: कोईलवर। गीधा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर आईओसीएल प्लांट के मेन गेट के पास खाली सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने आईओसीएल प्लांट के मेन गेट के पास बच्चे का शव रखकर सड़क जाम कर दिया. इससे मौके पर कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. 

शाम करीब पांच बजे तक लोग सड़क पर प्रदर्शन करते रहे. मृत बच्चे की पहचान गीधा निवासी मो. इमामुद्दीन के तीन वर्षीय पुत्र मो. राशिद के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि बच्चे का खिलौना सड़क की ओर गिर गया था. वह खिलौना लेने के लिए आईओसीएल मेन गेट के पास पहुंचा था. इसी दौरान तेज गति से आ रहे खाली सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गया. 

हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर जुट गये. बच्चे की मौत से आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर आवागमन बाधित कर दिया और ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे. 

सूचना मिलने पर गीधा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक के संबंध में जानकारी जुटायी जा रही है.

 मृतक के चाचा मो. हुसैन ने बताया कि राशिद परिवार का इकलौता बेटा था. उसके पिता टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि मां गृहिणी हैं. इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है.

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट 

Trending News

ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम
ट्रक की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत, आईओसीएल गेट पर शव रखकर जाम
Oct 06, 2026, 6:53:00 PM
अनियंत्रित ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, सड़क जाम कर हंगामा
अनियंत्रित ट्रक ने दो स्कूली छात्रों को रौंदा, दोनों गंभीर रूप से घायल, सड़क जाम कर हंगामा
Oct 06, 2026, 6:37:00 PM
11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्र, 18 को अष्टमी, 20 को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी
11 अक्टूबर से शुरू होगा नवरात्र, 18 को अष्टमी, 20 को महानवमी और 21 अक्टूबर को विजयादशमी
Oct 06, 2026, 6:23:00 PM
  युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, सांसद ढुल्लू महतो बोले-स्टार्टअप और नवाचार से युवा बन सकते हैं रोजगारदाता
युवाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर, सांसद ढुल्लू महतो बोले-स्टार्टअप और नवाचार से युवा बन सकते हैं रोजगारदाता
Oct 06, 2026, 6:04:00 PM
एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ा खुलासा, कार से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, 5 गिरफ्तार
एंटी क्राइम चेकिंग में बड़ा खुलासा, कार से प्रतिबंधित पदार्थ बरामद, 5 गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 5:44:00 PM
बीएसएनएल ने भेजा करीब सात लाख का बिल, उपभोक्ता विवाद आयोग ने दिया ये निर्देश
बीएसएनएल ने भेजा करीब सात लाख का बिल, उपभोक्ता विवाद आयोग ने दिया ये निर्देश
Oct 06, 2026, 5:40:00 PM
अनुष्का शर्मा के साथ फिल्मों में धमाल मचाएंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोल दिया राज
अनुष्का शर्मा के साथ फिल्मों में धमाल मचाएंगे विराट कोहली? राहुल द्रविड़ ने खोल दिया राज
Oct 06, 2026, 5:24:00 PM
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
रोहतास को 412.9 करोड़ की योजनाओं की सौगात, CM सम्राट बोले-2030 तक बिहार से खत्म होगा पलायन
Oct 06, 2026, 4:57:00 PM
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
एमएलसी शिक्षक निर्वाचन: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के उम्मीदवार ने किया नामांकन
Oct 06, 2026, 4:55:00 PM
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से WB की शराब बरामद, यात्री गिरफ्तार
Oct 06, 2026, 4:42:00 PM