दुनिया का पहला 'मिक्स जेंडर' टूर्नामेंट पटना से शुरू होगा, लड़के और लड़कियां साथ खेलेंगी

क्रिकेट जगत में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है। टेस्ट, वनडे और टी-20 के बाद अब दुनिया के पहले 'मिक्स जेंडर' क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में चौथे प्रारूप की घोषणा हुई है। इस टीम में लड़के और लड़कियां साथ खेलते नजर आएंगी।

दुनिया का पहला 'मिक्स जेंडर' टूर्नामेंट पटना से शुरू होगा, लड़के और लड़कियां साथ खेलेंगी

क्रिकेट जगत में एक ऐतिहासिक बदलाव होने जा रहा है।  टेस्ट, वनडे और टी-20 के बाद अब दुनिया के पहले 'मिक्स जेंडर' क्रिकेट टूर्नामेंट के रूप में चौथे प्रारूप की घोषणा हुई है। इस टीम में लड़के और लड़कियां साथ खेलते नजर आएंगी। पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित एक संवाददाता सम्मेलन में डॉ. कुमार विमलेन्दु सिंह, स्पोर्टोस्फेयर के निदेशक अजिताभ राजन और अभिजीत शंकर ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी शेयर की।

पटना के उर्जा स्टेडियम में टूर्नामेंट के लिए 29 अगस्त को ट्रायल का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 13 से 21 वर्ष आयु वर्ग के लड़के और लड़कियां भाग ले सकेंगे। आयोजकों का उद्देश्य राज्य की खेल संस्कृति को एक नई पहचान देना और स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने के लिए एक सशक्त प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।

 इस नए फॉर्मेट में मैचों में 20-20 ओवर की कुल चार पारियाँ होंगी, जिसमें सफेद और लाल दोनों तरह की गेंदों का इस्तेमाल किया जाएगा। खेल को दिलचस्प बनाने के लिए इसमें फॉलोऑन और इनिंग डिक्लेरेशन (पारी घोषित करना) जैसे टेस्ट क्रिकेट के पारंपरिक नियमों को भी शामिल किया गया है।

इस खेल से क्लाइव लॉयड, एबी डिविलियर्स और मैथ्यू हेडन जैसी हस्तियाँ जुड़ीं हैं। वेस्टइंडीज के महान कप्तान सर क्लाइव लॉयड, दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज मैथ्यू हेडन जैसी वैश्विक हस्तियां इस प्रतियोगिता से जुड़ी हैं।

Trending News

हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM