कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप : भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, जीता डबल गोल्ड

भारत का कबड्डी में दबदबा कायम है। भारत की महिला और पुरुष टीम को कबड्डी में स्वर्ण पदक के अलावा कुछ नहीं। कबड्डी में भारत को दोहरी सफलता मिली है। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।

कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप : भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, जीता डबल गोल्ड

नई दिल्ली : भारत का कबड्डी में दबदबा कायम है। भारत की महिला और पुरुष टीम को कबड्डी में स्वर्ण पदक के अलावा कुछ नहीं। कबड्डी में भारत को दोहरी सफलता मिली है। कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला, दोनों टीमों ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। भारत की पुरुष टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 54-20 से बुरी तरह हरा दिया। वहीं महिला टीम ने यूगांडा को 35-15 से हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। यह कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप का सबसे पहला संस्करण रहा, जिसके दोनों गोल्ड जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया है।

पुरुष टीम का दबदबा

सुरजीत सिंह की कप्तानी वाली मेंस टीम ने पहले हाफ में 15-2 की बढ़त हासिल कर ली थी। पहले 20 मिनट में टीम इंडिया 20 अंकों की विशाल बढ़त बना चुकी थी। श्रीलंका का डिफेंस और रेडिंग डिपार्टमेंट बुरी तरह चरमरा गया था। भारत की पुरुष टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही और कोई उसके सामने कड़ी चुनौती पेश ही नहीं कर पाया।

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा स्कोर आदित्य शिंदे ने किया

टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा स्कोर आदित्य शिंदे ने किया, जिन्होंने 6 टच पॉइंट्स समेत 10 अंक हासिल किए। उनके अलावा भरत हुड्डा और पंकज मोहिते ने क्रमशः आठ और छह अंक बटोर कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। भारत के लिए डिफेंस में योगेश दहिया ने कहर बरपाया और कुल पांच टैकल पॉइंट्स अर्जित किए। गोल्ड मेडल जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने तिरंगे के साथ 'लैप ऑफ ऑनर' भी किया।

महिलाएं भी लाईं गोल्ड

भारत की महिला टीम के लिए सबसे ज्यादा पॉइंट्स साक्षी ने बटोरे, जिन्होंने 10 प्रयासों में नौ पॉइंट्स अर्जित किए। अनु सेन छह रेड पॉइंट्स लाईं, जबकि निधि शर्मा ने बोनस पॉइंट्स से श्रीलंका पर दबाव बनाने का काम किया। भारतीय टीम ने 20 रेड और 10 टैकल पॉइंट्स अर्जित किए। टीम इंडिया शुरुआत से ही यूगांडा पर हावी रही और अंत में 35-15 से जीत दर्ज की।

किसने जीता सिल्वर और ब्रॉन्ज

पुरुषों में भारत को गोल्ड मेडल, श्रीलंका को सिल्वर मेडल जीता। वहीं केन्या और बांग्लादेश, दोनों को ब्रॉन्ज मेडल मिला। महिलाओं में भी गोल्ड मेडल भारत की झोली में आया, सिल्वर मेडल यूगांडा ने जीता। वहीं केन्या और श्रीलंका को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

Trending News

JTET परीक्षा केंद्र जा रही महिला पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत
JTET परीक्षा केंद्र जा रही महिला पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत
Nov 01, 2026, 12:50:00 PM
 थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार, थानेदार समेत 4 निलंबित
थाने में शिकायत लेकर पहुंची महिला से दुष्कर्म, आरोपी सिपाही गिरफ्तार, थानेदार समेत 4 निलंबित
Nov 01, 2026, 12:41:00 PM
थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का खूनी तांडव, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर आधे घंटे बाद बदमाशों के साथ लौटे अपराधी
थाना से महज 100 मीटर दूर अपराधियों का खूनी तांडव, मोबाइल छिनतई का विरोध करने पर आधे घंटे बाद बदमाशों के साथ लौटे अपराधी
Nov 01, 2026, 12:18:00 PM
रोशन रोही और डिंपल सिंह को देखने उमड़ी भीड़ ने मचाया हुड़दंग, भगदड़ से बिगड़ा माहौल, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
रोशन रोही और डिंपल सिंह को देखने उमड़ी भीड़ ने मचाया हुड़दंग, भगदड़ से बिगड़ा माहौल, पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां
Nov 01, 2026, 12:17:00 PM
'जदयू को खत्म करने की है तैयारी', सदस्यता रद्द हो वरना बवाल होगा, निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी पर बोली RJD
'जदयू को खत्म करने की है तैयारी', सदस्यता रद्द हो वरना बवाल होगा, निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी पर बोली RJD
Nov 01, 2026, 12:01:00 PM
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप : भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, जीता डबल गोल्ड
कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप : भारत ने कबड्डी में लिखा नया इतिहास, जीता डबल गोल्ड
Nov 01, 2026, 11:56:00 AM
संदिग्ध परिस्थिति में बिहटा थाना के चौकीदार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
संदिग्ध परिस्थिति में बिहटा थाना के चौकीदार की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Nov 01, 2026, 11:26:00 AM
राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे एक लाख दीप
राम मंदिर में दीपोत्सव की भव्य तैयारी, 7 नवंबर को जलेंगे एक लाख दीप
Nov 01, 2026, 10:57:00 AM
JTET परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, 72 केंद्रों पर 46,181 अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल
JTET परीक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम, 72 केंद्रों पर 46,181 अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल
Nov 01, 2026, 10:14:00 AM
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर हलचल, दिल्ली पुलिस बोली- हम पूरी तरह से तैयार
रामलीला मैदान में जुटने लगे कार्यकर्ता, कांग्रेस अध्यक्ष के घर के बाहर हलचल, दिल्ली पुलिस बोली- हम पूरी तरह से तैयार
Nov 01, 2026, 9:55:00 AM