स्वच्छ खेल संस्कृति की ओर बिहार का मजबूत कदम, खेल प्रशिक्षकों को मिला एंटी डोपिंग का प्रशिक्षण

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पाटलिपुत्र खेल परिसर में राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के सहयोग से खेल प्रशिक्षकों के लिए एंटी डोपिंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

स्वच्छ खेल संस्कृति की ओर बिहार का मजबूत कदम, खेल प्रशिक्षकों को मिला एंटी डोपिंग का प्रशिक्षण

खेलों में पारदर्शिता, ईमानदारी और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की दिशा में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पाटलिपुत्र खेल परिसर में राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के सहयोग से खेल प्रशिक्षकों के लिए एक दिवसीय एंटी डोपिंग जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।

कार्यशाला में बिहार के एकलव्य खेल प्रशिक्षण केंद्रों, खेलो इंडिया स्माल सेंटर तथा राज्य उत्कृष्टता केंद्र  के 100 से अधिक प्रशिक्षकों ने भाग लिया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य प्रशिक्षकों को डोपिंग के दुष्प्रभावों, उससे जुड़े नियमों तथा खिलाड़ियों के खेल जीवन पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने प्रशिक्षण केंद्रों में खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन दे सकें।

कार्यशाला में राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) के सीनियर प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. अंकुश गुप्ता ने प्रशिक्षकों को डोपिंग के विभिन्न पहलुओं, प्रतिबंधित पदार्थों, अंतरराष्ट्रीय नियमों, जांच प्रक्रिया तथा डोपिंग के कारण खिलाड़ियों के करियर पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन का आधार केवल प्रतिभा, अनुशासन और कठोर परिश्रम होना चाहिए, न कि प्रतिबंधित दवाओं या प्रदर्शन बढ़ाने वाले पदार्थों का उपयोग।

शंकरण ने कहा कि राष्ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) भारत सरकार की वह प्रमुख संस्था है, जो खेलों में डोपिंग पर रोक लगाने तथा स्वच्छ और निष्पक्ष खेल वातावरण को बढ़ावा देने के लिए कार्य करती है। खिलाड़ियों और खेल से जुड़े सभी लोगों को डोपिंग के नियमों एवं उसके दुष्परिणामों के प्रति शिक्षित और जागरूक करना नाडा का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस कार्यशाला से प्रशिक्षक अधिक जागरूक होंगे और अपने खिलाड़ियों को डोपिंग से दूर रहने के लिए प्रभावी ढंग से प्रेरित कर सकेंगे। कार्यशाला में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उपनिदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार तथा चंदन कुमार सिंह सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending News

हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM