नम आंखों से अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास, शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले-अब नया पड़ाव

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की।

नम आंखों से अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास,  शेयर किया इमोशनल पोस्ट, बोले-अब नया पड़ाव

भारतीय क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में गिने जाने वाले अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इस फैसले के साथ ही उनके लगभग दो दशक के करियर का अंत हो गया। अजिंक्य रहाणे ने सोशल मीडिया पर इमोशनल वीडियो के जरिए रिटायरमेंट की घोषणा की और कहा कि उन्हें लगा कि इंटरनेशनल क्रिकेट से आगे बढ़ने का यह सही समय है। अजिंक्य रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी-20 इंटरनेशनल में क्रमश: 5077, 2962 और 375 रन बनाए। 

भारत के सीनियर बैट्समैन अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो जारी कर इस फैसले की जानकारी दी। रहाणे ने कहा कि अब उनके लिए आगे बढ़ने का यही सही समय है। सोशल मीडिया पर 30 जुलाई की सुबह एक वीडियो अपलोड कर अजिंक्य रहाणे ने संन्यास का ऐलान किया। रहाणे इस दौरान भावुक नजर आए। उनकी आंखों में पानी साफ देखा जा सकता था।

38 साल के भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते कहा कि यह आगे बढ़ने का सही समय है। उन्होंने आगे कहा कि कैप 278 साइनिंग ऑफ। इतने सालों में आपके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद। हमेशा आभारी रहूंगा। रहाणे ने कहा कि जिंदगी की सच्चाई यह है कि हर चीज की एक शुरुआत होती है और हर चीज का एक अंत होता है। जब समय आता है, तो आपको बस उसका सम्मान करना होता है और आगे बढ़ना होता है। मैंने हमेशा अपनी बैटिंग में टाइमिंग पर भरोसा किया है और हमेशा इसकी अहमियत को समझा है।

रहाणे ने कहा कि आज, मुझे लगता है कि मेरे लिए आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा करने का सही समय है। उन शुरुआती दिनों से, जब मैं छोटा था और सिर्फ प्रैक्टिस के लिए ट्रैवल करता था, मैंने इस गेम में अपना सब कुछ दिया। हर एक दिन, हर इनिंग, हर मौके पर जब मुझे बैटिंग करने का मौका मिला, तो मेरा सपना हमेशा इंडिया कैप पहनने का था।रहाणे ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के दौरान हमेशा देश और टीम को प्राथमिकता दी और ईमानदारी से खेल खेला।

अजिंक्य रहाणे ने कहा कि मैं एक आसान नियम पर जीता हूं।हमेशा अपने देश और अपनी टीम को खुद से ऊपर रखता हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि अगर आपका इरादा सही है, तो खेल हमेशा आपका ख्याल रखेगा। अपने करियर के बारे में बताते हुए रहाणे ने कहा कि उनके फर्स्ट-क्लास डेब्यू के बाद से भारतीय क्रिकेट काफी आगे बढ़ा है और उन्होंने इस सफर का हिस्सा होने पर गर्व जताया।

रहाणे ने कहा-इंडियन क्रिकेट बहुत आगे बढ़ा है और मुझे पिछले 20 सालों में इसका हिस्सा होने पर बहुत गर्व है। एक इंडियन क्रिकेटर के तौर पर मेरा चैप्टर खत्म हो रहा है, लेकिन खेल के साथ मेरा सफर खत्म नहीं हुआ है। मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, इस खेल ने मुझे जो वैल्यूज सिखाई हैं, उन्हें शेयर करने और उस खेल को वापस देने के लिए उत्सुक हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है। रहाणे ने अपने पूरे करियर में सपोर्ट के लिए बीसीसीआई (BCCI), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA), अपने टीममेट्स, कोच, आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी, परिवार, दोस्तों और फैंस को भी धन्यवाद दिया और उन सभी क्रिकेट फैंस को बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हर उतार-चढ़ाव में मेरा साथ दिया।

बता दें कि अजिंक्य रहाणे ने 2013 में शुरू हुए अपने करियर में भारत के लिए कुल 85 टेस्ट में 144 इनिंग खेलीं, जिसमें 38.46 की एवरेज और 49.50 की स्ट्राइक रेट से 5,077 रन बनाए, जिसमें 12 सेंचुरी और 26 फिफ्टी शामिल हैं। वहीं, रहाणे ने 90 ODI मैच और 87 इनिंग में हिस्सा लिया, जिसमें 35.26 की एवरेज और 78.63 की स्ट्राइक रेट से 3 सेंचुरी और 24 फिफ्टी के साथ 2,962 रन बनाए। टी20 में उन्होंने 20 मैच और 20 इनिंग खेलीं, जिसमें 375 रन बनाए, जिसमें 20.83 की एवरेज और 113.29 की स्ट्राइक रेट से एक फिफ्टी लगाई है।

रहाणे ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी की। टेस्ट क्रिकेट में रहाणे ने 6 मैचों में भारत की कप्तानी की। इनमें टीम ने 4 मुकाबले जीते, जबकि 2 टेस्ट ड्रॉ रहे। वनडे में उन्होंने 3 मैचों में टीम की कमान संभाली और भारत ने तीनों मुकाबले जीते। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में रहाणे ने 2 मैचों में कप्तानी की, जिसमें भारत को 1 जीत और 1 हार मिली।रहाणे ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी की थी। वे IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, राइजिंग पुणे सुपरजायंट, दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने 212 मैचों में 5,367 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 125.60 और औसत 30.15 रहा। उनके नाम IPL में 2 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं।

अजिंक्य रहाणे का टेस्ट करियर

• 85 मैच, 5077 रन, 38.46 औसत

• 12 शतक, 26 अर्धशतक, 49.50 स्ट्राइक रेट

• 578 चौके, 35 छक्के  

अजिंक्य रहाणे का ODI करियर

• 90 मैच, 2962 रन, 35.26 औसत

• 3 शतक, 24 अर्धशतक, 78.63 स्ट्राइक रेट

• 293 चौके, 33 छक्के

  अजिंक्य रहाणे का टी20I करियर

• 20 मैच, 375 रन, 20.83 औसत

• 1 अर्धशतक, 113.29 स्ट्राइक रेट

• 32 चौके, 6 छक्के 

Trending News

हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
'𝟐 नंबरी सरकार के 𝟏𝟎 नंबरी मुख्यमंत्री' तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर बोला हमला
Oct 18, 2026, 2:17:00 PM
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM