विजय कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- टारगेट पर रहेंगे माफिया

बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने सोमवार (24 नवंबर, 2025) को पदभार ग्रहण किया. उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार के नए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया

विजय कुमार सिन्हा ने पदभार ग्रहण करते ही कर दिया बड़ा ऐलान, बोले- टारगेट पर रहेंगे माफिया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 24, 2025, 4:02:00 PM

बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने सोमवार (24 नवंबर, 2025) को पदभार ग्रहण किया. उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार के नए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया. विजय सिन्हा ने कहा कि इस विभाग में वो पहले भी कुछ दिनों के लिए रहे थे. उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए अंचल से विभाग तक बेहतर करने का प्रयास होगा. 

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की पूरी निगाह भू-माफिया पर होगी. माफिया के खिलाफ कार्रवाई होगी और किसी भी हालत में विभाग में माफिया की नहीं चलेगी. इसके लिए हम विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक करने जा रहे हैं. इसके बाद नीति-निर्धारण तय होगा. जमीन के लगान और म्यूटेशन में जो भ्रष्टाचार है उसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो लोग इसमें शामिल होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी.

उधर मंत्री नितिन नवीन ने पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी संभाली. नितिन नवीन में मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भरोसा मुझ पर पार्टी और सरकार ने जताया है उस पर खरा उतरना है. पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने सड़क के क्षेत्र में जो सपना देखा उसे पूरा करना लक्ष्य है. समय के अंदर योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है.

Trending News

गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM