पटना में STF–अपराधी में मुठभेड़, 24 केस वाला राजीव उर्फ सूर्या श्री गोली लगने से घायल

पटना में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब STF और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर राजधानी के गायघाट इलाके में हुआ, जहां STF और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

STF और अपराधी में मुठभेड़

पटना में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब STF और कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। यह एनकाउंटर राजधानी के गायघाट इलाके में हुआ, जहां STF और पटना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुठभेड़ में राजीव कुमार उर्फ सूर्या श्री को गोली लगी है। घायल हालत में उसे तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल यानी NMCH में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक राजीव पर लूट, डकैती, अवैध हथियार रखने, चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त, धोखाधड़ी और शराब तस्करी समेत 24 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह खाजेकला थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि राजीव गायघाट इलाके में छिपा हुआ है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना के आधार पर STF और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेरा, राजीव ने खुद को फंसता देख STF के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में STF ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से करीब तीन राउंड गोलियां चलीं। इस दौरान एक गोली राजीव के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।

घटना के बाद पूरे गायघाट इलाके को पुलिस ने घेर लिया है। अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है।

Trending News

 'नीतीश कुमार को मिला है मैंडेट' गरजे संजय झा-'JDU को इग्नोर कर कोई सरकार नहीं चला सकता' निशांत कुमार...

Sep 09, 2026, 2:20:00 PM
 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...

Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी

Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द

Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी

Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला

Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर

Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM