अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, तावड़े से भी मीटिंग, 30 मिनट तक बंद कमरे में चली मुलाकात

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई

अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, तावड़े से भी मीटिंग, 30 मिनट तक बंद कमरे में चली मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 27, 2025, 6:14:00 PM

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच राज्य के विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई. यह मुलाकात कई राजनीतिक संकेतों की वजह से बेहद अहम मानी जा रही है. सम्राट चौधरी बिहार के गृह विभाग की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, ऐसे में दोनों गृह मंत्रियों की यह बैठक और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक बेहद ही इत्मीनान से बातचीत हुई. इस दौरान कई संवेदनशील और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई. केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह बिहार को लेकर गंभीर रुख अपना चुके हैं. चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने सीमांचल में अवैध घुसपैठ का मुद्दा सबसे जोर-शोर से उठाया था. ऐसे में माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान सम्राट चौधरी को केंद्र की ओर से स्पष्ट निर्देश और नई जिम्मेदारियां सौंपी गई होंगी

यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि लगभग 20 साल बाद बिहार का गृह विभाग जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास से निकलकर भाजपा को मिला है. इसी बीच बंगाल विधानसभा चुनावों की तैयारी भी शुरू हो चुकी है. बंगाल और बिहार की सीमाएं एक-दूसरे से जुड़ी हैं और दोनों राज्यों की सीमाएं बांग्लादेश से भी सटी हैं. ऐसे में बिहार के गृह मंत्री और देश के गृह मंत्री की मुलाकात के बड़े राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं.

माना जा रहा है कि गृहमंत्री से मुलाकात के बाद बिहार में और भी बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, असम और दिल्ली में सरकार बनने के बाद सरकार ने शुरुआती दिनों में तेजी से कार्रवाई शुरू की थी. अब अमित शाह और सम्राट चौधरी की यह मुलाकात संकेत दे रही है कि बिहार में भी बड़े एक्शन का दौर शुरू होने वाला है. अब देखने वाली बात यह होगी कि शुरुआत ताबड़तोड़ एनकाउंटर से होती है या सीमांचल में बसे घुसपैठियों पर पहली चोट की जाएगी

Trending News

CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
Jul 22, 2026, 10:05:00 AM
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 9:54:00 AM
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
Jul 22, 2026, 9:33:00 AM
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
Jul 22, 2026, 9:12:00 AM
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM