मक्का और एथेनॉल पर सत्ताधारी विधायकों ने सरकार को घेरा, दिलीप जायसवाल बोले - बिहार में एक भी एथेनॉल प्लांट नहीं होगा बंद

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। गायघाट से जदयू की विधायक कोमल सिंह ने सवाल पूछा कि एथेनॉल प्लांट की डिमांड कम होने से मक्का की कीमत आधी हो गई है।

Bihar vidhansabha

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है। सदन में प्रश्नकाल चल रहा है। गायघाट से जदयू की विधायक कोमल सिंह ने सवाल पूछा कि एथेनॉल प्लांट की डिमांड कम होने से मक्का की कीमत आधी हो गई है। इससे बिहार और किसानों को नुकसान हो रहा है।

इस पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने सपष्ट किया कि राज्य में एक एथेनॉल प्लांट बंद नहीं होगे। उन्होंने बताया कि सदन में सवाल उठने के बाद बिहार का एक प्रतिनिधमंडल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिला।

उन्होंने बताया कि राज्य में राज्य में 11 डेडिकेटेड एथेनॉल प्लांट हैं, जिनका केंद्र सरकार से समझौता है। इनसे पहले पेट्रोलियम कंपनी 46 करोड़ लीटर एथेनॉल ख़रीदती थी। इस साल 11 करोड़ लीटर की ख़रीदारी कम गई थी। ये ख़रीदारी एक बार फिर से शुरू हो जाएगी।

जबकि 8 एथेनाल प्लांट ऐसे हैं जिनका केंद्र सरकार से कोई समझौता नहीं है। इनकी ख़रीद-बिक्री कैसे होगी इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है।

मंत्री ने बताया कि कुछ लोगों नें सोशल मीडिया पर एटनॉल प्लांट बंद होने का माहौल बनाया लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

कोमल सिंह के सवाल पर छातापुर से विधायक नीरज बबलू ने मक्का की घटती कीमत पर सवाल पूछा तो कांटी विधायक अजीत कुमार ने सवाल पूछा कि क्यों नहीं मक्का को msp देकर पैक्स के माध्यम से इसकी खरीददारी की जाए।

इस पर मंत्री ने बताया, क्योंकि एथेनॉल का प्रोडक्शन मक्का से किया जाता है और 11 करोड़ लीटर का प्रोडक्शन कम होने से इनकी कीमत में कमी हुई है, जैसे ही ये प्रोडक्शन बढ़ेगा मक्का की क़ीमतो में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो जाएगी।

इसका अलावा बिहार में 3000 करोड़ रुपये से मक्का आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना बहुत जल्द बिहार में की जाएगी।

Trending News

चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM