'तेल कंपनियों की तिजोरी हो रही भारी, जनता की जेब में पॉकेटमारी' रोहिणी आचार्य बोली-जनविरोधी मोदी सरकार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेल कंपनियों द्वारा भारी मुनाफा कमाने को लेकर रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार को जनविरोधी मोदी सरकार बताया है।

'तेल कंपनियों की तिजोरी हो रही भारी, जनता की जेब में पॉकेटमारी' रोहिणी आचार्य बोली-जनविरोधी मोदी सरकार

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। तेल कंपनियों द्वारा भारी मुनाफा कमाने को लेकर रोहिणी आचार्य ने केंद्र सरकार को जनविरोधी मोदी सरकार बताया है। उन्होंने कहा है कि  तेल कंपनियों की तिजोरी भारी हो रही है लेकिन जनता की जेब में मोदी सरकार पॉकेटमारी कर रही है। 

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर एक अखबार का आर्टिकल शेयर किया है, जिसका हेडलाइन है-कंपनियां 36 दिन से लगातार मुनाफे में...तेल कंपनियां अब ₹11/लीटर कमा रहीं, पर आम लोगों को राहत नहीं। रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा है-देखिए .. जनविरोधी मोदी सरकार की कारगुजारी....तेल कंपनियों की तिजोरी हो रही भारी  जनता की जेब में पॉकेटमारी...तेल कंपनियों द्वारा भारी मुनाफा कमाने के बावजूद आम जनता को उसका लाभ न मिलना आज के बदहाल आर्थिक और सामाजिक परिदृश्य में आर्थिक असमानता और 'विंडफॉल प्रॉफिट' ( Windfall Profit) का विषय है। 

रोहिणी आचार्य आगे लिखती है-तेल कंपनियों को हो रहे मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा कंपनियों के शेयरधारकों और कॉर्पोरेट रिजर्व में चला जाता है, जबकि इसका सीधा लाभ आम उपभोक्ताओं को कीमतों में कटौती के रूप में मिलने, दिए जाने की जरूरत है। 

पेट्रोल और डीजल की कीमतें सीधे तौर पर आम आदमी की जेब को प्रभावित करती हैं। जब तेल कंपनियां कीमतें कम नहीं करतीं, तो केवल परिवहन ही नहीं, बल्कि फल, सब्जियां, खाद्यान्न , रोजमर्रा की जरूरतों के सामानों और अन्य आवश्यक वस्तुओं की लागत भी बढ़ जाती है।  एक तरफ तेल कंपनियां समृद्ध हो रही है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता रिकॉर्ड तोड़ महंगाई का सामना करने को मजबूर है। ये सीधे तौर पर 'कल्याणकारी राज्य' (Welfare State) की अवधारणा पर चोट है।  

रोहिणी ने आगे लिखा है-कंपनियों के मुनाफे को जनहित से ऊपर रखने की मोदी सरकार की नीति की वजह से ही आज देश की अस्सी करोड़ से ज्यादा की आबादी महीने में मिलने वाले पाँच किलो राशन के भरोसे जीवनयापन करने को मजबूर है। 

मोदी सरकार के 12 वर्षों के शासनकाल में तेल की कीमतों के निर्धारण (Pricing Mechanism) में पारदर्शिता का अभाव रहा है। जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें गिरती हैं, तो उसका लाभ घरेलू उपभोक्ताओं - आम जनता को नहीं दिया जाता है। कंपनियां अपने पिछले घाटे की भरपाई या भविष्य के निवेश का हवाला देकर ऊंचे दाम बनाए रखती हैं, जो कि उपभोक्ता अधिकारों का हनन है। 

तेल कंपनियों का असीमित मुनाफा और आम जनता की लगातार घटती क्रय शक्ति (Purchasing Power) इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार के शासनकाल में बाजार के नियमों और सामाजिक न्याय के बीच संतुलन बिगड़ चुका है। जब तक मुनाफे का एक हिस्सा सीधे तौर पर आम जनता को राहत देने के रूप में हस्तांतरित नहीं किया जाएगा, तब तक कोई भी विकास का दावा "समावेशी" नहीं कहला सकता है।

Trending News

बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का  तबादला, SDPO-ASP भी...
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, शहाबुद्दीन को अरेस्‍ट करने वालीं DSP समेत 37 अधिकारियों का तबादला, SDPO-ASP भी...
Sep 06, 2026, 10:49:00 PM
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
500 से अधिक आवाजें, एक संकल्प, 2047 तक विकसित बिहार
Sep 06, 2026, 7:10:00 PM
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
SNMMCH के सर्जिकल ICU में आधे घंटे बिजली गुल, महिला मरीज की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sep 06, 2026, 7:05:00 PM
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
दिल्ली में पांच मंजिला बिल्डिंग भरभराकर ढह गई, एक्शन में अमित शाह, CM रेखा गुप्ता भी पहुंची, एक की मौत, मलबे में कई दबे..
Sep 06, 2026, 6:55:00 PM
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
पानी के तेज बहाव में बहा डायवर्सन, कई गांव खतरे में
Sep 06, 2026, 6:34:00 PM
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
सोलर स्ट्रीट लाइट 72 घंटे से अधिक खराब रही तो एजेंसी पर लगेगा जुर्माना, DM ने चेताया
Sep 06, 2026, 6:17:00 PM
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
पटना: डकैती कांड का खुलासा, हथियार के साथ युवक गिरफ्तार
Sep 06, 2026, 5:58:00 PM
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
एनडीए सरकार जमीन पर राहत पहुंचा रही, तेजस्वी सिर्फ बयानबाजी कर रहे: संजय सरावगी
Sep 06, 2026, 5:43:00 PM
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
महाराजगंज में अतिक्रमण पर चला डंडा, मोनिया बाबा मेले से पहले प्रशासन का बुलडोजर एक्शन
Sep 06, 2026, 5:24:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
राष्ट्रीय लोक मोर्चा का श्रद्धांजलि-सह-आभार कार्यक्रम, सामाजिक न्याय के योद्धा जगदेव बाबू को किया याद
Sep 06, 2026, 5:04:00 PM