पारा शिक्षकों के लिए अहम खबर, रिजर्व पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द हो सकती है परीक्षा

पारा शिक्षकों के लिए अहम खबर, रिजर्व पदों पर नियुक्ति के लिए जल्द हो सकती है परीक्षा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 1:47:00 PM

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए अहम खबर है। जल्द ही उनके सरकारी टीचर बनने का रास्ता खुल सकता है। मिली खबर के अनुसार पारा शिक्षकों के लिए रिजर्व 7304 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार ने विशेष भर्ती परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव दिया है। यह प्रस्ताव झारखंड कर्मचारी चयन आयोग को भेज दिया गया है। अब सब की नजरें आयोग के ऊपर टिकी हुई हैं। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद इन रिजर्व पदों पर भरती की प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। 

प्राप्त खबर के अनुसार पारा शिक्षकों के लिए जो पद आरक्षित हैं, यह विशेष परीक्षा उन्हें पदों के लिए आयोजित की जाएगी। एक आंकड़े के मुताबिक राज्य में सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया के तहत 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए रिजर्व हैं। इसमें लगभग सात हजार पदों पर पहले की नियुक्ति की जा चुकी है। अब शेष बचे 7304 पदों पर नियुक्ति के लिए अलग परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। 

मिली खबर के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षित पदों पर योग्य पारा शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक विशेष प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया था। निर्देश के बाद कार्मिक विभाग ने जेएसएससी को अधियाचना भेजी है। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुरूप ही राज्य सरकार इस अहम कदम को उठा रही है। अब आयोग की सहमति मिलने के बाद आवेदन करने की प्रक्रिया, परीक्षा की तिथि तथा अन्य अहम दिशा निर्देश जल्द ही जारी किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि नियुक्ति का आधार वरिष्ठता नहीं बल्कि 400 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा के आवेदन के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। अब आयोग के दिशा निर्देश का इंतजार है।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM