दिलचस्प होगा बांकीपुर उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी भी उतार सकती है उम्मीदवार

दिलचस्प होगा बांकीपुर उपचुनाव, ओवैसी की पार्टी भी उतार सकती है उम्मीदवार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 3:23:00 PM

राज्य की सबसे हॉट विधानसभा सीट में शुमार होने वाले बांकीपुर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक दिलचस्प तस्वीर सामने उभर के आ रही है। मिली खबर के अनुसार इस विधानसभा सीट पर असदुद्दीन ओवैसी अपने उम्मीदवार को उतार सकते हैं। इस बात की तस्दीक पार्टी के सीनियर नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने दी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस सीट पर उम्मीदवार को उतारा जाएगा या नहीं, इस बात का अंतिम फैसला असद्दुदीन ओवैसी ही लेंगे।

आदिल ने कहा कि लगातार यह सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या बांकीपुर चुनाव में उनकी पार्टी चुनावी मैदान में अपना उम्मीदवार उतार रही है या नहीं? तो हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि इस बात का फैसला हमारी पार्टी के प्रमुख यही में चुनाव लड़ने की तो हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात कहिए कि इसका फैसला हमारी पार्टी के सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी करेंगे।  उन्होंने इस बात की जानकारी दी कि इस बात पर अगले एक से दो दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। आदिल ने यह भी कहा कि गठबंधन की रूपरेखा क्या होगी? इसका फैसला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश के अनुसार होगा। इधर एआइएमआइएम पार्टी सूत्रों की माने तो पार्टी ने बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए अपनी तैयारी को कर लिया है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आदिल हसन ने यह भी कहा कि अगर इस सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर पार्टी प्रमुख की तरफ से हरी झंडी मिलती है तो उनकी पार्टी पूरी शक्ति और क्षमता से चुनाव लडेगी। एक और अहम जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बांकीपुर सीट पर उनकी पार्टी गैर मुस्लिम प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतार सकती है।  

बता दें कि अगर बांकीपुर सीट पर असदुद्दीन ओवैसी कोई अहम फैसला लेते हैं तो यह पहला मौका होगा, जब  एआइएमआइएम अपने उम्मीदवार को इस प्रतिष्ठित सीट पर चुनावी मैदान में उतारेगी। इस संबंध में आदिल ने बताया कि पाटलिपुत्र सीट पर उनकी पार्टी अपने उम्मीदवार को उतार चुकी है लेकिन इस सीट पर ऐसा मौका अब तक नहीं आया। ज्ञात हो कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव के पहले एआइएमआइएम ने महागठबंधन में शामिल होने की कई बार बात कही थी लेकिन महागठबंधन की तरफ से इस संबंध में कोई रिस्पांस नहीं दिया गया था। इसके बाद एआइएमआइएम ने अपने दम पर चुनाव लडा था। जिसमें उसे पांच सीटों पर जीत मिली थी। राज्य में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ने एआइएमआइएम से समर्थन लिया था। हालांकि इस चुनाव में राजद समर्थित उम्मीदवार को जीत नहीं मिल सकी थी। बांकीपुर सीट पर उपचुनाव के लिए राजद ने अपने उम्मीदवार को उतार दिया है। एनडीए की तरफ से बीजेपी ने अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारा है। जन सुराज की तरफ से उनके सूत्रधार प्रशांत किशोर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। ऐसे में अगर एआइएमआइएम अपने उम्मीदवार को चुनावी मैदान में उतारती है तो समीकरण काफी दिलचस्प हो जाएंगे।

Trending News

सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं जन समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Jul 13, 2026, 7:55:00 PM
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
19 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार, मुख्य सप्लायर पिता फरार, पुलिस कर रही छापेमारी
Jul 13, 2026, 7:51:00 PM
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
बच्चे की इलाज कराने आयी महिला के साथ सरेआम छिनतई, पुलिस जांच में जुटी
Jul 13, 2026, 7:45:00 PM
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
सड़क पर आए फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद मनीष जायसवाल, पुनर्वास, न्याय का दिलाया भरोसा
Jul 13, 2026, 7:24:00 PM
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन
Jul 13, 2026, 7:18:00 PM
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल और नकदी चोरी, दो लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
Jul 13, 2026, 6:52:00 PM
 सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
सासाराम: झरने में बुझ गई एक जिंदगी..दोस्त बचाते रहे, मौत जीत गई
Jul 13, 2026, 6:42:00 PM
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
सहरसा: जान जोखिम में डाल नाव से स्कूल पहुंच रहे शिक्षक, ग्रामीणों ने उठाई मांग
Jul 13, 2026, 6:28:00 PM
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
सहरसा: 24 घंटे में 12 वारंटी समेत 40 गिरफ्तार, एसपी बोले-एक्शन जारी रहेगा
Jul 13, 2026, 6:14:00 PM
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने किया चाकू से हमला
Jul 13, 2026, 6:08:00 PM