पलामू: डैम में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी, पहुंचे जनप्रतिनिधि
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर अंतर्गत इरगु गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय डैम से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया।
पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के रतनपुर अंतर्गत इरगु गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्थानीय डैम से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान इरगु गांव निवासी बंधु उरांव के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि, परिजनों को बंधाया ढांढस
घटना की खबर मिलते ही जिला परिषद सदस्य खुशबू कुमारी और माड़न पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी सह समाजसेवी मंतू शर्मा भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष व त्वरित जांच करने की मांग की।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने पंचनामा और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH) भेज दिया है। बुजुर्ग की मौत पानी में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई और कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
मामले की जांच जारी
थाना पुलिस के अनुसार, मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट
Trending News