पीएम मोदी की मां को गाली देने के आरोपी को पटना हाईकोर्ट से जमानत, 5 महीने बाद जेल से रिहाई

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार युवक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है

पीएम मोदी की मां को गाली देने वाला गिरफ्तार

बिहार के दरभंगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार युवक को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. करीब पांच महीने से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद अब युवक की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है और उसके जल्द जेल से बाहर आने की संभावना जताई जा रही है

यह मामला 27 अगस्त को राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान सामने आया था. आरोप है कि दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था. इस घटना के बाद बिहार की राजनीति में भारी उबाल देखने को मिला था. घटना के विरोध में बिहार बंद का आह्वान किया गया था और कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए थे.

पटना में इस मुद्दे को लेकर बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की स्थिति बन गई थी. बताया गया कि बीजेपी कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय तक पहुंच गए थे, जहां दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई. इस दौरान लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने की घटनाएं भी सामने आई थीं. हिंसा में कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई थी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया था।

घटना के सात दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा था कि कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं, जो सिर्फ उनकी मां का नहीं बल्कि देश की मां-बहनों और बेटियों का अपमान है.

मामले में बीजेपी के जिलाध्यक्ष की शिकायत पर युवक के खिलाफ देशद्रोह समेत तीन अलग-अलग धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसके बाद 29 अगस्त को स्थानीय चौकीदार की पहचान के आधार पर आरोपी युवक राजा उर्फ रिजवी को गिरफ्तार कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद से वह दरभंगा जेल में बंद था.

Trending News

 प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Sep 09, 2026, 1:33:00 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM